Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madrid Open: कोबोली को हराकर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंचे, खास लिस्ट में लिखवाया नाम

    Updated: Sat, 02 May 2026 10:09 AM (IST)

    एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मैड्रिड ओपन में फ्लेवियो कोबोली को 6-1, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ, वह सीज़न के पहले चार एटीपी मास्टर्स ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    एलेक्जेंडर ज्वेरेव की शानदार जीत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    मैड्रिड, एएनआई: एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मैड्रिड ओपन में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फ्लेवियो कोबोली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ज्वेरेव ने कोबोली को 6-1, 6-4 से हराया।

    यह जीत उन्हें म्यूनिख ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार के सिर्फ 12 दिन बाद मिली है। दो बार के मैड्रिड ओपन चैंपियन ज्वेरेव ने अपने पहले सर्व पर 39 में से सिर्फ सात अंक गंवाए और इस टूर्नामेंट में चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंचे।

    ज्वेरेव पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक

    जीत के बाद ज्वेरेव ने कहा कि फ्लावियो टूर पर उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मेरे उनके साथ और उनके पिता के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। यह खेल है और खेल बहुत जल्दी बदल सकता है। म्यूनिख में उन्होंने शानदार मैच खेला था और मैंने अच्छा नहीं खेला। आज शायद इसका उल्टा हुआ।

    ऐसा करने वाले बने चौथे खिलाड़ी

    इस जीत के साथ करीब डेढ़ घंटे में मैच खत्म करते हुए ज्वेरेव 1990 में इस श्रेणी की शुरुआत के बाद सीजन के पहले चार एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। वह रोजर फेडरर (2006), राफेल नडाल (2010, 2011) और जानिक सिनर (2026) जैसे दिग्गजों और उभरते सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं। एटीपी रैंकिंग में मौजूदा विश्व नंबर तीन ज्वेरेव इस साल यानिक सिनर से इंडियन वेल्स, मियामी और मोंटे-कार्लो के सेमीफाइनल में हार चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- जनिक सिनर का जारी है विजयी रथ, नडाल के खास क्लब में मारी एंट्री

    यह भी पढ़ें- Madrid Open: 'किस्मत हो तो ऐसी', हारने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंची ये टेनिस खिलाड़ी, रच दिया इतिहास

    खबरें और भी