Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आगरा के 12 हजार लोगों को नवंबर में नहीं मिलेगा सरकारी राशन, सत्यापन के बाद रद्द होंगे कार्ड

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 09:37 AM (IST)

    आगरा में लगभग 12 हजार अपात्र लाभार्थियों को नवंबर में सरकारी राशन नहीं मिलेगा। आयकरदाता, वाहन स्वामी और अधिक भूमि वालों की सूची के आधार पर सत्यापन किया गया। कुछ लोगों ने लोन के लिए आइटीआर भरा था, लेकिन वे वास्तविक आयकरदाता नहीं हैं। ऐसे लोगों के राशन कार्ड रद्द नहीं होंगे। सत्यापन के बाद ही राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। नवंबर माह में लगभग 12 हजार अपात्र लाभार्थियों को सरकारी राशन नहीं मिलेगा। आयकरदाता, वाहन स्वामी और अधिक भूमि वालों की मिली सूची के बाद लगभग सत्यापन का कार्य हो चुका है। इन्हें अक्टूबर के बाद राशन का लाभ नहीं दिया जाएगा। राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे। पहले मिली सूची के आधार पर राशन कार्ड निरस्त भी किए जा चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    सत्यापन में हकीकत आ रही सामने, लोन के लिए भरा आटीआर

     

    भारत सरकार की ओर से जिले के आयकरदाता, कार स्वामी, अधिक भूमि वालों की सूची जिला पूर्ति विभाग को मिली है। जिसके आधार पर ऐसे लाभार्थियाें का सत्यापन कराया जा रहा है। अधिकांश मामले सही ही पाए गए हैं। जिनकी संख्या लगभग 12 हजार है। इनमें कुछ मामले ऐसे भी हैं, जिन्होंने आटीआर फाइल जरूर किया है, लेकिन वे वास्तविक में आयकरदाता नहीं है।

    यह सर्वे में पता चला कि लोन आदि के लिए ये सबकुछ किया गया। हकीकत इससे अलग है। ऐसे लोगों के राशन कार्ड निरस्त नहीं किए जाएंगे। अक्टूबर माह से पहले जिनका सत्यापन हो गया है, उनके राशन कार्ड निरस्त भी किए जा चुके हैं। जिनकी संख्या लगभग 200-300 है।


    इसलिए सत्यापन है जरूरी

     

    पूर्ति निरीक्षक अजय चौहान ने बताया कि सत्यापन के दौरान कई मामले सूची से उलट सामने आ रहे हैं। सूची के मुताबिक कई लोग अपात्र हैं, लेकिन वास्तविक वे पात्र हैं। ऐसे लोगों के कार्ड निरस्त नहीं किए जाएंगे। इसी उद्देश्य से सत्यापन कराया जा रहा है।


    सूची के आधार पर सत्यापन कराया जा रहा है। कुछ मामले सूची के उलट सामने आ रहे हैं, ऐसे लोगों के राशन कार्ड निरस्त नहीं किए जाएंगे। अपात्रों के ही निरस्त किए जाएंगे। आनंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी