छठ पर्व पर बिहार के लिए 62 स्पेशल ट्रेनों का संचालन, इन ट्रेनों का ईदगाह और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर है ठहराव
छठ पर्व के मौके पर रेलवे ने बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए 62 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों का ईदगाह और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। यह फैसला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि उन्हें त्योहार के दौरान यात्रा करने में आसानी हो और वे सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें। रेलवे ने स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले हैं।
-1761558129006.webp)
जागरण संवाददाता, आगरा। छठ पर्व पर बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का आगरा रेल मंडल में ईदगाह रेलवे स्टेशन, आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर ठहराव है। पटना और नई दिल्ली के बीच चलाई जा रही विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस से भी लोग यात्रा कर रहे हैं।
दीपावली और छठ पर्व के लिए आगरा रेल मंडल से 62 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के अनुसार, विशेष ट्रेनों से दिल्ली, मुंबई, बांद्रा टर्मिनल, सूरत, पटना, बनारस, सियालदह, जोधपुर सहित प्रमुख शहरों के लिए सीधी और अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्टेशनों पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
आगरा मंडल से बिहार की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन
04195, शुक्रवार को आगरा कैंट से जोगबनी सुबह पांच बजे 31 अक्टूबर से 28 नवंबर तक
09111, रविवार को बड़ोदरा से गोरखपुर, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव सुबह 07:40, दो नवंबर से 30 नवंबर तक
09437, गुरुवार को गांधीनगर से सियालदाह ईदगाह स्टेशन पर ठहराव दोपहर तीन बजे 30 अक्टूबर से 13 नवंबर तक
09061, मंगलवार को ब्रांद्रा टर्मिनस से बरौनी, मथुरा जंक्शन पर ठहराव रात आठ बजे, 28 अक्टूबर से 25 नवंबर तक
09617, शनिवार को दौरई से समस्तीपुर, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव दोपहर 03:15 बजे, एक नवंबर से 29 नवंबर तक
04813, गुरुवार को भगत की कोठी से दानापुर, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव दोपहर तीन बजे, 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक
04823, सोमवार जोधपुर से मऊ, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर ठहराव, शाम चार बजे, 27 अक्टूबर से एक नवंबर तक
03008, मंगलवार, खातीपुरा से हावड़ा, आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव दोपहर 12 बजे, 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक
03110, शुक्रवार, बड़ोदरा से कोलकाता, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव शाम 05:50 बजे, 31 अक्टूबर से 28 नवंबर तक
05018, सोमवार, सूरत से मऊ, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव शाम सात बजे, 27 अक्टूबर से तीन नवंबर तक
19623, शनिवार दरभंगा से मदार जंक्शन, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव दोपहर 02:55 बजे साप्ताहिक ट्रेन
04831, रविवार, जोधपुर से पटना, ईदगाह स्टेशन पर ठहराव दोपहर दो बजे दो नवंबर
05034, रविवार, बांद्रा टर्मिनस से बरहनी ईदगाह स्टेशन पर ठहराव शाम सात बजे, दो नवंबर से 30 नवंबर
अनारक्षित ट्रेन
09431, रोजाना साबरमती से बेगूसराय ईदगाह स्टेशन पर ठहराव शाम 05:50, 28 अक्टूबर से

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।