Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी का आगरा दौरा रद, ताजमहल देखने का था कार्यक्रम

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 11:22 AM (IST)

    अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी का आगरा दौरा अंतिम समय पर रद्द हो गया। उन्हें रविवार सुबह ताजमहल का दीदार करना था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इस खबर से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन क्षेत्र में निराशा है। दौरे के रद्द होने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

    Hero Image

    अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी।

    जागरण संवाददाता, आगरा। अफगानिस्तान के  विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी का आगरा दौरा रद हो गया है। वह रविवार सुभ 11 बजे ताजमहल देखने के लिए आगरा आने वाले थे। आखिरी समय पर उनके आने का कार्यक्रम रद हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग से आगरा पहुंचना था

    मुत्तकी को आज सुबह 11 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग से आगरा पहुंचना था। उनका सुबह 11:10 बजे ताजमहल देखने का कार्यक्रम था। करीब एक घंटा तक वह ताजमहल में रुकने वाले थे। इसके बाद उन्हें पूर्वी गेट स्थित एक सितारा होटल में लंच करने के बाद दोपहर 1.30 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होना था।