Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में 14 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए एलपीजी कनेक्शन, पाइप लाइन कनेक्शन के लिए आ रहे आवेदन

    By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 31 Mar 2026 11:18 PM (IST)

    आगरा में 14,000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश और घरेलू सिलेंडरों की किल्लत के कारण यह कदम उठ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। घरेलू सिलिंडरों की मारामारी के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का आदेश अहम साबित हुआ है। शहर के 14 हजार पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपभोक्ताओं ने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। कई ऐसे भी उपभोक्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से सिलिंडर की बुकिंग नहीं कराई है।

    14 हजार में सबसे अधिक आठ हजार इंडियन आयल कारपोरेशन (आइओसी) के उपभोक्ता हैं। मंत्रालय की रोक के बाद ग्रीन गैस कंपनी ने 75 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं की सूची तीनों आयल कंपनियों को भेजी थी।

    शहर में 1.05 लाख पीएनजी उपभोक्ता हैं। इसमें 75 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन चालू हैं। 30 हजार ने कनेक्शन ले रखा है लेकिन अभी तक चालू नहीं करवाया है। सिलिंडर की मारामारी को देखते हुए अब उपभोक्ता कनेक्शन चालू करवा रहे हैं।

    हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी उपभोक्ताओं के सिलिंडर की बुकिंग न करने और एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करने के आदेश दिए थे। जिस पर ग्रीन गैस कंपनी ने 75 हजार उपभोक्ताओं की सूची तीनों आयल कंपनियों को भेजी थी।

    ग्रीन गैस और आयल कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं के पास लगातार मैसेज भेजे गए। अब 14 हजार उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिया है। जल्द ही यह संख्या और भी बढ़ेगी।

    एलपीजी कनेक्शन के ट्रांसफर के आवेदनों में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी

    शहरी क्षेत्र में 25 और ग्रामीण में 45 दिनों में घरेलू सिलिंडर की बुकिंग हो सकती है। इस नियम को देखते हुए एलपीजी उपभोक्ताओं ने बीच का रास्ता निकाला है। एलपीजी कनेक्शन के ट्रांसफर के आवेदनों में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। गैस एजेंसियों पर कनेक्शन लेने का भी दबाव बनाया जा रहा है।

    जिले में 84 गैस एजेंसियों में 13.57 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें सात लाख उपभोक्ता आइओसी के हैं। दो माह पूर्व सप्ताह में 10 से 15 आवेदन आते थे। अब आवेदनों की संख्या में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    एक गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि अधिकांश उपभोक्ता अपने घर के पास की एजेंसी के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में परेशानी और भी बढ़ जाएगी। आवेदन से पूर्व उपभोक्ताओं ने सिलिंडर की बुकिंग करा ली है। ऐसे में अब 45 दिनों तक कोई भी सिलिंडर नहीं मिलेगा।