आगरा न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने पर मचा हड़कंप; पुलिस ने परिसर खंगाला
आगरा के दीवानी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाय ...और पढ़ें

धमकी मिलने के बाद साोमवार को दीवानी परिसर में जांच करता बम निरोधक दस्ता।
जागरण संवाददाता, आगरा। दीवानी परिसर को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
बताया गया कि दीवानी को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने कोर्ट परिसर के विभिन्न हिस्सों में जांच की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई।
काफी देर तक चली जांच में फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, हालांकि एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भरे ई-मेल की जांच कराई जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ई-मेल कहां से भेजा गया है। साइबर टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।