Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितने बजे पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज, आगरा की मस्जिदों का देखें समय; शाही ईदगाह पर होगी सबसे पहले

    By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 26 May 2026 10:29 PM (IST)

    भीषण गर्मी के कारण आगरा की शाही जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज का समय सुबह 8:00 बजे से बदलकर 7:15 बजे कर दिया गया है। शाही ईदगाह में नमाज सुबह 6:4 ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। भीषण गर्मी के चलते गुरुवार को शाही जामा मस्जिद में ईद उल अजहा पर अदा की जाने वाली नमाज के समय में परिवर्तन किया गया है। पहले नमाज का समय सुबह 8:00 मुकर्रर किया गया था। जिसे बदलते हुए सुबह 7:15 बजे का किया गया है।

    शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते मस्जिद में शामियाने आदि लगवाने में समस्या आ रही थी। जिसके चलते नमाज के समय में परिवर्तन किया गया है। गर्मी को देखते हुए नमाजियों के लिए मस्जिद में कूलर, पंखे आदि की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

    जिससे कि नमाजियों को नमाज के दौरान किसी तरह की परेशानी ना आए। वहीं, शाही ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज सुबह 6:45 बजे होगी। इंतजामिया कमेटी के अनुसार शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी नमाज का समय पूर्ववत रहेगा।

    मस्जिद नमाज का समय

    • मस्जिद सुल्तान परवेज कश्मीरी बाजार 6:45
    • ईदगाह नगला मेवाती 7:00
    • शाही जामा मस्जिद 7:15
    • बड़ी मस्जिद शहीद नगर 7:15
    • मस्जिद कटरा नील 7:30
    • नूरी मस्जिद आगरा कैंट 7:30
    • शाही मस्जिद कलां साबुन कटरा 7:40
    • मस्जिद मोतमिद खां माल का बाजार 7:45
    • अकबरी मस्जिद किनारी बाजार 7:45
    • मस्जिद घटिया मामू भांजा 8:15
    • शाही मस्जिद लोहा मंडी 8:30
    • मस्जिद ताजमहल ताजगंज 8:30
    • मस्जिद जाल फुलट्टी बाजार 8:45
    • नूरी मस्जिद नूरी दरवाजा 10:00
    • मस्जिद दरगाह सैयदना सरकार 10:00
    • ऊंची मस्जिद छिली ईट रोड 10:00

    खबरें और भी