आगरा में नेशनल हाईवे पर रेलिंग तोड़ डिवाइडर पर चढ़ा डंपर, लगा लंबा जाम; घंटों परेशान रहे लोग
शुक्रवार दोपहर आगरा में नेशनल हाईवे पर लायर्स कालोनी कट पर एक अनियंत्रित डंपर रेलिंग तोड़कर डिवाइडर पर चढ़ गया। ओवरटेक के प्रयास में चालक ने नियंत्रण ...और पढ़ें

नेशनल हाईवे पर रेलिंग तोड़कर डिवाइडर पर चढ़ा डंपर।
जासं, आगरा। नेशनल हाईवे पर स्थित लायर्स कालोनी कट पर शुक्रवार दोपहर अनियंत्रित डंपर रेलिंग तोड़कर डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे हाईवे पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। क्रेन की मदद से डंपर को हटा चालक को केबिन से निकाला जा सका। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की है। ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाई ओवर की ओर से डंपर भगवान टाकीज की ओर जा रहा था। चालक ने डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिससे वह अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग तोड़ता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया।
आगे और साइड में कोई वाहन नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। मगर, रेलिंग के चलते चालक साइड के केबिन का गेट बंद हो गया। चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को हटाया, जिसके बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
इस दौरान हाईवे पर आधा घंटे तक वाहनों का आवागमन अवरुद्ध रहने से जाम लगा रहा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।