Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री मीटिंग के लिए इंतजार करती रहीं, नहीं पहुंचे अधिकारी; बोलीं- CM से शिकायत करूंगी

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 03:47 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबीरानी मौर्य ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। किसानों की समस्या पर बुलाई गई बैठक में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा जिससे उन्हें एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिले में बाढ़ से किसान परेशान हैं और उर्वरक भी उपलब्ध नहीं है। मंत्री ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही।

    Hero Image
    कैबिनेट मंत्री बोलीं- कोई अधिकारी किसानों की नहीं सुनना चाहता।

    जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी माैर्य ने सोमवार को अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न उठाए।किसानों की समस्या को बुलाई गई बैठक में एक घंटे तक वे अधिकारियों का इंतजार करती रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। एक घंटे के इंतजार के बाद कैबिनेट मंत्री वहां से चली गईं। उन्होंने मीडिया के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 12 बजे तक कोई अधिकारी विकास भवन में उपस्थित नहीं है। कोई अधिकारी किसानों की नहीं सुनना चाहता। वे मुख्यमंत्री को लिखकर भेजेंगी।

    जिले में बाढ़ के प्रकोप से लोग परेशान हैं।किसानों की फसल बर्बाद हो रही है और रवी की फसल के लिए सहकारी समितियों पर उर्बरक की उपलब्धता नहीं है।कैबिनेट मंत्री ने रविवार को अपने विधान सभा क्षेत्र के गांव तनौरा, नूर पुर समेत अन्य स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों से बात की।

    इसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने सोमवार सुबह 11 बजे विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक बुलाई थी।इसमें डीएम, सीडीओ के साथ ही कोआपरेटिव के अधिकारियों को बुलाया था।मंत्री तय समय पर विकास भवन में पहुंच गईं।

    वहां पहुंचकर वे सभागार में बैठ गईं, लेकिन कोई अधिकारी वहां नहीं था। उन्होंने सभागार में बैठकर एक घंटे तक इंतजार किया। इसके बाद भी कोई नहीं पहुंचा।

    दोपहर 12 बजे सभागार से निकलने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की। इसमें उन्होंने खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनना ही नहीं चाहते हैं। बुलाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। अब वे इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगी।