Updated: Tue, 09 Sep 2025 06:00 AM (IST)
आगरा पुलिस ने प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण गिरोह चलाने वाले पास्टर राजकुमार को जल्द रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस को उसके मोबाइल कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले हैं जिससे महाराष्ट्र और हरियाणा में जांच की जाएगी। राजकुमार और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया था जो बीमारी दूर करने का झांसा देकर लोगों का मतांतरण कराते थे।
जागरण संवाददाता, आगरा। प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण गिरोह चला रहे पास्टर राजकुमार को पुलिस जल्द रिमांड पर लेगी। इसके लिए आज पुलिस कोर्ट में प्रार्थना पत्र देगी।उसके मोबाइल की काल डिटेल से पुलिस को अहम साक्ष्य मिले हैं।अब पुलिस टीम जल्द महाराष्ट्र और हरियाणा भी जाएंगी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शाहगंज के केदार नगर में पास्टर बने राजकुमार लालवानी समेत आठ को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को मतांतरण गिरोह का पर्दाफाश किया था। यह गिरोह प्रार्थना सभा में महिलाओं और पुरुषों को बुलाकर उनकी बीमारी दूर करने का भ्रम फैलाता था। इसके बाद उनको ईसाई बना दिया जाता था।
राजकुमार लालवानी से पूछताछ में पुलिस को इस गिरोह के बारे में पूरी जानकारी मिल गई।पुलिस को देश और विदेश से इसके लिए फंडिंग होने की आशंका भी है। इसको देखते हुए ही पास्टर राजकुमार के खातों की डिटेल खंगाली जा रही है।
पुलिस को उसके माेबाइल की काल डिटेल में हरियाणा और महाराष्ट्र के दो नंबर मिले हैं। इनके बारे में जानकारी करने के बाद पुलिस टीम जल्द वहां जाएगी।पुलिस को आरोपित से अभी पूछताछ कर कुछ और साक्ष्य हासिल करने हैं। इसके लिए उसे रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को पुलिस कोर्ट में प्रार्थना पत्र देगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।