Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: ताजमहल के शहर में कल से बढ़ेगा तापमान, चलेंगी तेज हवाएं

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 08:49 AM (IST)

    आगरा में शनिवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे मौसम में बदलाव दिखा। दोपहर में हल्के बादल छाए, पर धूप तेज रही। मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में शनिवार को तापमान में वृद्धि से मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर में हल्के बादल जरूर उमड़े, लेकिन धूप तेज रही। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार घने कोहरे का दौर सिमटने और प्रदेश में कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होने से सोमवार से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

    शनिवार को सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तापमान

    शहर में शनिवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती चली गई। दोपहर 12 बजे के करीब हल्के बादल छाए, लेकिन कुछ ही देर में धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार रविवार को दिन में तेज हवा चल सकती है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में ठंड से हल्की राहत, AQI में भी सुधार; पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: सोमवार से करवट बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बर्फबारी का अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: कोहरा से मिली राहत, यूपी में तेज हवाओं संग बदलेगा मौसम; लेटेस्ट अपडेट