Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर अखिलेश डिपल ने चढ़ाई चादर, बोले- इस बार चौंकाने वाले होंगे आगरा के नतीजे

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 03:01 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव और जया बच्चन के साथ फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। उन्होंने जि ...और पढ़ें

    Hero Image

    दरगाह पर अखिलेश यादव, डिंपल यादव और सपा की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन। जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण-फतेहपुर सीकरी। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने जो संविधान दिया है, उससे हमें जीवनशैली का हक मिला है और सम्मान मिला है। पीडीए के लिए बाबा साहब का संविधान किस्मत की किताब है। देश संविधान से चलता है लेकिन यह लोग देश को मन-विधान से चलाना चाहते हैं और चला रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव अपनी सांसद पत्नी डिंपल यादव और पार्टी के राज्यसभा सांसद जया बच्चन के साथ हजरत शेख सलीम चिश्ती के दरगाह में जियारत करने, मन्नत का धागा बांधने एवं चादर पोशी करने के बाद स्मारक बादशाही गेट पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान यह बातें कहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    akhilesh in sikari

    देश और दुनिया में हैं दरगाह की पहचान

    अखिलेश यादव ने कहा, कि एसआईआर के बहाने यह लोग वोट कटवाना चाहते हैं। अधिक से अधिक वोट बढ़वाइये, अधिक से अधिक वोट डालिए इस बार पीडीए के चौंकाने वाले परिणाम होंगे। आज ताकतवर लोग पीडीए बालों का अपमान कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में जूता तक फेंका गया है। हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की पहचान देश दुनिया में है। हजरत चिश्ती की दरगाह ही नहीं, ताजमहल, आगरा का पेठा व जूता एवं यहां के हुनर बंद लोगों की पहचान देश दुनिया में है।

    अखिलेश यादव ने कहा, कि फिर कह रहा हूं बाबा साहब के संविधान में हमें जीने का अधिकार दिया है। इस जीने के अधिकार को छीनना चाहते हैं संविधान को खत्म करना चाहते हैं। आगरा में मेट्रो का कर समाजवादी पार्टी की देन है।

    akhilesh in sikari jya

    आगरा के परिणाम चौंकाने वाले होंगे 

    सपा मुखिया ने कहा, कि आगरा के परिणाम सपा के पक्ष में एवं चौंकाने वाले होंगे। यमुना में स्वच्छ धारा बहेगी। गोमती रिवर फ्रंट की तरह रिवर फ्रंट बनाकर यमुना को नया रूप दिया जाएगा। इस जगह जहां खड़े हैं पानी न होने की वजह से राजधानी बदलनी पड़ी थी। बीजेपी के लोग कहते थे कि बिहार से गंगा बहकर जाएगी बंगाल, लेकिन मैं कहता हूं इस बार उल्टी गंगा बहेगी। आगरा में पानी नहीं पहचाना जाता, नाले की तरह बहती दिखाई देती है।

    इंडिगो फ्लाइट पर कही ये बात

    इंडिगो फ्लाइट के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा उद्योगपति सरकार को अपनी ताकत का एहसास कर रहे हैं। मैं फिर तीसरी बार कह रहा हूं, देश में बहू बेटियों, बहनों का सम्मान बाबा साहब के संविधान की वजह से सुरक्षित है। पिछली बार हमने जहां भरोसा किया था लेकिन भरोसा नहीं काम करेंगे काम अपनी ताकत दिखाएगी।