Deepti Sharma Roadshow: रंग-बिरंगे गुब्बाराें से सजी सड़कें और फूलों की बारिश, शहर में दीप्ति शर्मा का शानदार स्वागत; तस्वीरें
आगरा में क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का रोड शो सिकंदरा स्थित कैलाश पूरी मोड़ से शुरू हुआ। सड़कों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था, और स्कूली बच्चों ने नाच-गाकर उनका स्वागत किया। सैकड़ों लोगों ने दीप्ति शर्मा पर फूलों की वर्षा की, और उन्होंने सभी का मुस्कुराते हुए अभिवादन स्वीकार किया। यह आयोजन विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद शहर लौटने पर किया गया।
-1763022413431.webp)
दीप्ति शर्मा का रोड शाे।
जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा स्थित कैलाश पूरी मोड़ से क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का रोड शो शुरू हुआ। सड़कें बैंड बाजे, गुब्बारे और रंग-बिरंगी सजावट से जगमगा उठीं। स्कूल के उत्साही बच्चे हाथों में तख्तियां लिए नाचते-गाते आगे बढ़े। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।

सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी
दीप्ति की सुरक्षा के लिए रथयात्रा में 150 पुलिसकर्मी तैनात रहे, इनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। किसी भी वाहन को बिना अनुमति रोड शो मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया गया।

दीप्ति ने मुस्कुराकर किया सभी का स्वागत
दीप्ति ने मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया। यह आयोजन उनकी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर शहर वापस लौटने पर हुआ।

पिता श्रीभगवान शर्मा और माता सुशीला शर्मा ने बताया कि दीप्ति के आने से घर में उत्सव का माहौल है, पूरे परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र और शहर को उस पर गर्व है।

गेंद और बल्ले से दीप्ति ने दिखाया था कमाल
दीप्ति शर्मा ने महिला विश्वकप में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया। उनकी हरफनमौला खेल ने टीम इंडिया को मजबूती दी।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।