आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा कर दिया Free, बोनस कम देने पर भड़के कर्मचारी; 10 घंटे बाद हुआ चालू
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कर्मचारियों ने बोनस कम मिलने से नाराज़ होकर टोल प्लाजा को टोल-फ्री कर दिया। श्री साईं एंड दातार कंपनी द्वारा दिए जा रहे 1100 रुपये के बोनस को कर्मचारियों ने पिछले वर्ष की तुलना में कम बताया। कर्मचारियों ने टोल वसूली का बहिष्कार करते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। पुलिस और कंपनी अधिकारी स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। 10प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के बाद हुआ चालू।

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
संसू, जागरण-फतेहाबाद/आगरा। त्योहारों से पहले बोनस कम देने से नाराज़ कर्मचारियों ने शनिवार रात आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा को टोल-फ्री कर दिया। रात 12 बजे से ही कर्मचारियों ने टोल वसूली से वहिष्कार कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, टोल संचालन देख रही श्री साईं एंड दातार कंपनी और कर्मचारियों के बीच बोनस को लेकर विवाद चल रहा था। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को 1100 रुपए बोनस देने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन कर्मचारियों ने इसे अस्वीकार कर दिया। उनका कहना है कि यह राशि उनके परिश्रम और पिछले वर्ष दिए गए बोनस की तुलना में बेहद कम है। दस घंटे बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा 10प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के बाद चालू हुआ।
रात 12 बजे से टोल फ्री, श्री साईं एंड दातार कंपनी के कर्मचारियों ने जताया विरोध
बताते चलें कि पिछले वर्ष दूसरी कंपनी के द्वारा कर्मचारियों को 5000 रुपये बोनस के रूप में दिया गया था, जिसके चलते इस बार कम राशि दिए जाने से कर्मचारियों में असंतोष फैल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करने लगे। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा जूरैल ने बताया कि कर्मचारियों से वार्ता चल रही है, जल्द ही स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि रविवार सुबह 9 बजे तक टोल संचालन बहाल नहीं हो सका। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक टोल वसूली बंद रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।