Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कड़ाके की ठंड में 8 दिन नहीं नहाया पति तो घर में हो गई लड़ाई, काउंसलिंग में इस बात पर हुई दोनों के बीच सुलह

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 04:01 PM (IST)

    Agra News सर्दी में आठ दिन नहीं नहाया पति तो पत्नी से झगड़ा होने लगा। आठ दिनों तक ठंडे पानी से नहाने से परेशान पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी। काउंसलिंग के दौरान पति ने पानी गर्म करने की रॉड लाने और रोज नहाने का वादा किया। इसके बाद दोनों के बीच सुलह हो सकी। पत्नी झगड़कर मायके में रहने लगी थी।

    Hero Image
    Agra News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: कड़ाके की ठंड में पति की आठ दिन ठंडे पानी से नहाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। ग्रामीण क्षेत्र में पानी गर्म करने की मशीन भी नहीं थी। पत्नी ने नहाने का दबाव बनाया तो दोनों में झगड़ा हो गया। बीस दिन से मायके रह रही पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी। काउंसलिंग के दौरान पति ने पानी गर्म करने की रॉड लाने और रोजाना नहाने का वादा किया तो पत्नी साथ चलने को तैयार हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉक्टर सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को काउंसलिंग कर 11 दंपतियों के बीच सुलह कराई गई। अधिकांश दंपतियों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद के बाद अलगाव हो गया था।

    कड़ाके की ठंड में नहाने के लिए रॉड नहीं ले पाया पति

    ग्रामीण क्षेत्र के एक दंपति की वर्ष 2023 के अंत में शादी हुई थी। दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। घर में पानी गर्म कर नहाने की व्यवस्था नहीं थी। पति आठ दिन तक लगातार नहीं नहाया। सिर्फ चेहरे पर पानी डालकर कंघी कर लेता था। बिना पूजा-पाठ के भोजन कर रहा था। इस तरह गंदगी में रहने पर पत्नी को गुस्सा आ गया। उसने पति से नहाने की जिद कर दी।

    विवाद होने पर पति ने उठा दिया हाथ

    विवाद होने पर पति ने हाथ उठा दिया। गुस्से में वो मायके चली गई और पुलिस से पति की शिकायत कर दी। काउंसलिंग के दौरान पति ने माफी मांगी और पानी गर्म करने की राड खरीद कर रोजाना नहाने का वादा किया। पत्नी साथ जाने को तैयार हो गई।

    कुछ दिन पहले आया था अजीब−गजब केस

    बीए पास हूं, घर का खर्च चलाने के लिए सुबह स्कूल में पढ़ाने जाती हूं। शाम को कुछ घंटे एक फर्म में काम करती हूं। तब जाकर सात हजार रुपये मिलते हैं। दो बच्चों की पढाई और घर का खर्च चलता है। पांचवी पास पति की जिम्मेदारी बांटने के लिए घर से काम करने निकली।

    पांचवीं पास पति अब शक करता है, कई बार समझा चुकी, लेकिन वह शक की बीमारी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। अब पति के पास तभी आउंगी जब वह 15 दिन तक रोज सुबह-शाम फोन करेगा। दोबारा शक नहीं करने की कसम खाएगा। काउंसलर ने दोनों में सुलह कराकर उन्हें घर भेजा।

    ये भी पढ़ेंः Parag Milk Hike: अमूल ने कम किए तो एक रुपया महंगा हुआ पराग डेयरी का दूध, अब इतने रुपये प्रति लीटर का रेट

    ये भी पढ़ेंः Ladies Conductor Bharti: मुरादाबाद में 6 फरवरी को संविदा महिला परिचालकों की भर्ती, ये है आवेदन के लिए जरूरी योग्यता