Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Liquor Shop Closed: 3 दिन के लिए यहां पर बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, डीएम के आदेश जारी

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 07:40 AM (IST)

    Agra News श्री जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रचार पर जोर दिया और 18 से 20 सितंबर तक शराब ठेके बंद करने का आदेश दिया। राज्यसभा सदस्य ने नो कार जोन बनाने की मांग की। सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

    Hero Image
    जनकपुरी क्षेत्र में तीन दिन ठेके रहेंगे बंद, पर्यटक भी देखेंगे उत्सव

    जागरण संवाददाता, आगरा। श्री जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को जनक मंच पर आयोजन समिति और प्रशासन की बैठक हुई। बैठक के बाद जनकपुरी क्षेत्र (कमला नगर) का दौरा कर व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कहा ताजमहल और फतेहपुर सीकरी देखने आने वाले पर्यटक जनकपुरी भी देखें। साथ ही जनकपुरी क्षेत्र में 18 से 20 सितंबर तक शराब के ठेके बंद करने का आदेश दिया।

    जिलाधिकारी ने शराब ठेके बंद करने का दिया आदेश, पर्यटकों जोड़ने की तैयारी

    समिति के संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल की मांग पर डीएम ने 18, 19 और 20 सितंबर को जनकपुरी क्षेत्र में शराब के ठेके बंद करने का आदेश दिया। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने कमला नगर को 18 से 20 सितंबर तक शाम छह बजे से रात 12 बजे तक नो कार जोन बनाने की मांग की, जिससे यातायात सुचारू रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों से शाम छह बजे से पहले घर लौटने की अपील की।

    नवीन जैन ने नगर निगम को सफाई अभियान तेज करने, नालों की सिल्ट हटाने और निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था को भी दुरुस्त करने को कहा। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरबी सिंह ने हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

    समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, एसीपी सुकन्या शर्मा, समिति के महामंत्री उमेश कंसल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल मौजूद रहे।