Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Rainfall Report: जून में सामान्य से 168 प्रतिशत अधिक बरसे बादल, जुलाई के लिए IMD ने की ये भविष्यवाणी

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 06:56 PM (IST)

    आगरा में जून का महीना पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक वर्षा वाला रहा। इस बार सामान्य से 168% अधिक 148.6 एमएम वर्षा दर्ज की गई। मानसून के जल्दी आने से गर्मी कम हुई और तापमान में गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जुलाई में भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है। इस वर्ष मानसून के अच्छा रहने की उम्मीद है।

    Hero Image
    आगरा: जून में सामान्य से 168 प्रतिशत अधिक बरसे बादल

    जागरण संवाददाता, आगरा। जून का महीना पिछले पांच वर्षों में सर्वाधिक वर्षा वाला रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक से 30 जून तक 148.6 एमएम वर्षा शहर में दर्ज की गई। यह जून में होने वाली सामान्य वर्षा 55.4 एमएम से 168 प्रतिशत अधिक रही। वर्ष 2024 में सामान्य से 46 प्रतिशत और 2023 में 111 प्रतिश्त अधिक वर्षा हुई थी। जबकि वर्ष 2021 व 2022 में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में मानसून आने की तिथि 27 जून मानी जाती है। इस बार मानसून यहां अपने निर्धारित समय से छह दिन पूर्व ही 21 जून को आ गया था। मानसून के दस्तक देने के बाद और उससे पूर्व प्री-मानसून में अच्छी वर्षा हुई थी। शहर में इस बार जून में हुई वर्षा ने पिछले पांच वर्षों के रिकार्ड को तोड़ दिया है।

    मानसून के जल्दी सक्रिय होने की वजह से इस बार जून में गर्मी कम पड़ी। सात से 14 जून के मध्य अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। 14 जून के बाद तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि, इस बार मानसून अच्छा रहेगा। जुलाई में भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

    760 एमएम वर्षा होनी चाहिए

    आगरा में साल में सामान्य वर्षा 760.7 एमएम होनी चाहिए। इसमें से मानसून में जुलाई में 214.9, अगस्त में 230.2 और सितंबर में 129.6 एमएम वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है।