Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजमहल की खूबसूरती में खो गए Junior Trump, रेड गाउन में Girlfriend के साथ खिंचाए जमकर फोटो

    By Prateek GuptaEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 20 Nov 2025 04:36 PM (IST)

    डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भारत दौरे पर आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे। उन्होंने ताजमहल की सुंदरता की प्रशंसा की और गर्ल फ्रेंड ने लाल गाउन में तस्वीरें खिंचवाईं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

    Hero Image

    ताजमहल पर जूनियर ट्रंप और रेड गाउन में उनकी गर्लफ्रेंड। बीच में हैं गाइड नितिन सिंह। फोटो: जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने गुरुवार को ताजमहल देखा। अपने मित्रों के साथ आए जूनियर ट्रंप करीब 45 मिनट तक स्मारक में रुके।

    इस दौरान वह ताजमहल की सुंदरता पर मुग्ध नजर आए। जूनियर ट्रम्प की विजिट के दौरान पर्यटकों को स्मारक में रोक दिया गया, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।

    जूनियर ट्रम्प दोपहर 3:10 बजे ताजमहल पहुंचे। जूनियर ट्रंप होटल अमर विलास से ताजमहल के पूर्वी गेट तक बैटरी कार में बैठकर पहुंचे। स्मारक में प्रवेश करने के बाद गाइड नितिन सिंह ने उन्हें ताजमहल से सम्बंधित जानकारी दी।

    जूनियर ट्रंप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे। उन्होंने रेड कलर का गाउन पहन रखा था। वीडियो प्लेटफार्म और सेंट्रल टैंक स्थित डायना चेयर पर फोटोग्राफी कराई। वह 3:55 बजे तक ताजमहल में रहे।

    इस दौरान उन्होंने गाइड से स्मारक की पच्चीकारी, इतिहास आदि के बारे में जानकारी की।

     

    पर्यटकों को रोका गया

    ट्रम्प जूनियर के ताजमहल में प्रवेश करने के बाद पर्यटकों को फोरकोर्ट में रोक दिया गया। ट्रम्प जूनियर के वीडियो प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले वहां से सभी पर्यटकों को हटा दिया गया। सेंट्रल टैंक से भी पर्यटकों को हटा दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चमेली फर्श से ऊपर मुख्य मकबरे पर पर्यटकों को प्रवेश ट्रम्प की विजिट पूरी होने के बाद ही मिला।