Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रार्थना सभा की आड़ में चला रहे थे मतांतरण गिरोह, सरगना की रिमांड के लिए आज प्रार्थना पत्र देगी आगरा पुलिस

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 07:24 AM (IST)

    आगरा पुलिस ने प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण गिरोह चलाने वाले पास्टर राजकुमार को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को बीमारी दूर करने का लालच देकर ईसाई बनाता था। पुलिस को उसके मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं जिससे फंडिंग और अन्य राज्यों में जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए जाँच जारी है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

    Hero Image
    आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किए थे मतांतरण गिरोह के सदस्य। फाइल

    जागरण संवाददाता, आगरा। प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण गिरोह चला रहे पास्टर राजकुमार को पुलिस जल्द रिमांड पर लेगी। इसके लिए आज पुलिस कोर्ट में प्रार्थना पत्र देगी।उसके मोबाइल की काल डिटेल से पुलिस को अहम साक्ष्य मिले हैं।अब पुलिस टीम जल्द महाराष्ट्र और हरियाणा भी जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहगंज के केदार नगर में पास्टर बने राजकुमार लालवानी समेत आठ को गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को मतांतरण गिरोह का पर्दाफाश किया था। यह गिरोह प्रार्थना सभा में महिलाओं और पुरुषों को बुलाकर उनकी बीमारी दूर करने का भ्रम फैलाता था। इसके बाद उनको ईसाई बना दिया जाता था।

    प्रार्थना सभा की आड़ में चला रहा था मतांतरण का गिरोह

    राजकुमार लालवानी से पूछताछ में पुलिस को इस गिरोह के बारे में पूरी जानकारी मिल गई। पुलिस को देश और विदेश से इसके लिए फंडिंग होने की आशंका भी है। इसको देखते हुए ही पास्टर राजकुमार के खातों की डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस को उसके माेबाइल की कॉल डिटेल में हरियाणा और महाराष्ट्र के दो नंबर मिले हैं। इनके बारे में जानकारी करने के बाद पुलिस टीम जल्द वहां जाएगी।

    आरोपित के मोबाइल की कॉल डिटेल का किया जा रहा अध्ययन

    पुलिस को आरोपित से अभी पूछताछ कर कुछ और साक्ष्य हासिल करने हैं। इसके लिए उसे रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को पुलिस कोर्ट में प्रार्थना पत्र देगी।

    comedy show banner
    comedy show banner