Putin India Visit: 25 साल पहले जब पत्नी संग आगरा आए थे पुतिन, घंटों तक निहारते रहे ताजमहल; इस कारीगरी के हुए थे कायल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हाल ही में भारत दौरे पर आए। 25 साल पहले वे अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने आए थे। उन्होंने ताजमहल के मुख्य गुंबद पर क ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, आगरा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर गुरुवार रात को आ गए। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर बैठक चल रही है। 25 साल पहले रूस के राष्ट्रपति बनने के बाद वे अपनी पत्नी ल्यूडमिला पुतिन के साथ आगरा आए थे।
काफी देर तक ताजमहल में रहे थे। ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चार अक्टूबर 2000 को पत्नी ल्यूडमिला पुतिन के साथ ताजमहल देखने आए थे।
उन्होंने ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पत्नी के साथ काफी समय बिताया था, ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली थी और पत्नी के साथ फोटो कराए थे। कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, इसके बाद वे भारत तो कई बार आए लेकिन ताजमहल देखने के लिए आना नहीं हुआ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।