राजा मंडी रेल खंड पर मरम्मत के कारण मार्ग बंद: दो दिन वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन
आगरा छावनी-राजा मंडी रेल खंड पर फाटक संख्या 499 पर दो दिन तक रखरखाव का कार्य चलेगा। 11 नवंबर सुबह 6 बजे से 12 नवंबर रात 8 बजे तक यातायात बंद रहेगा। इस दौरान, फाटक संख्या 499 से गुजरने वाले वाहनों को फाटक संख्या 498 से होकर गुजारा जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा छावनी – राजा मंडी रेल खंड फाटक संख्या- 499 राजा की मंडी किमीं 1346 /28-30 पर अनुरक्षण का कार्य दो दिन चलेगा। यातायात सुरक्षा के तहत 11 नवंबर मंगलवार सुबह 6 बजे से 12 नवंबर रात आठ बजे तक इस सड़क मार्ग पर यातायात बंद रहेगा। गेट बंद होने के दौरान सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या 499 से गुजरने वाले वाहनों को फाटक संख्या 498 से गुजारा जाएगा।
इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस 18 नवंबर से चलेगी
आसनसोल मंडल में दुर्गापुर स्टेशन पर यार्ड रिमोडलिंग कार्य के कारण हावड़ा -इंदौर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। इन ट्रेनों का दोबारा से संचालन शुरू हो रहा है। इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस 18 और 20 नवंबर को चलेगी। हावड़ा -इंदौर एक्सप्रेस 20 और 22 नवंबर को चलेगी। वहीं, नई दिल्ली हावड़ा एक्सप्रेस 22 नवंबर और अजमेर सियालदह एक्सप्रेस 22 नवंबर को चलेगी। इसके साथ ही विशेष गाड़ियों का संचालन भी किया जा रहा है। भागलपुर -उधना वन वे अनारक्षित विशेष गाड़ी 22 नवंबर को चलेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।