Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SIR: बीएलओ हो गए परेशान, डिटेल न मिलने पर मतदाता बिना फोटो और कालम भरे लौटा रहे गणना प्रपत्र

    By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 21 Nov 2025 10:13 PM (IST)

    आगरा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र ठीक से न भरने से बीएलओ परेशान हैं। प्रपत्रों में वर्ष 2003 की जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर तक अधूरे हैं। डीएम ने बीएलओ को सही तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मतदाताओं को फार्म-छह भरकर जमा करने को कहा गया है।

    Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, आगरा। जिले में 22 साल के बाद शुरू हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं का भरपूर साथ नहीं मिल रहा है। मतदाता गणना प्रपत्र को ठीक से नहीं भर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2003 में परिवार में कौन-कौन मतदाता था। उनके नाम का उल्लेख नहीं कर रहे हैं। यहां तक फोटो लगाने से लेकर हस्ताक्षर भी नहीं कर रहे हैं। पूर्व में किस बूथ के मतदाता थे, इसका भी जिक्र नहीं कर रहे हैं।

    इससे 40 प्रतिशत बीएलओ की परेशानी बढ़ गई है। गणना प्रपत्र अधूरे लौटाने की शिकायत बीएलओ ने प्रशासनिक अधिकारियों से की है। जिस पर शुक्रवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी बीएलओ से बात की।

    बीएलओ को ठीक तरीके से कार्य करने और प्रपत्र सही तरीके से भरवाने के निर्देश दिए। वर्तमान में नौ विधानसभा क्षेत्रों के 3696 बूथों में 36 लाख मतदाता हैं।

    निर्वाचन आयोग के आदेश पर चार नवंबर से चार दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। सभी मतदाताओं को एक पेज का गणना प्रपत्र दिया जा रहा है। इसमें फोटो के साथ ही सभी आवश्यक जानकारी भरना जरूरी है।

    इस कार्य के लिए 3696 बीएलओ को लगाया गया है। बीएलओ की निगरानी के लिए 372 सुपरवाइजर लगे हुए हैं। हर दिन छह से आठ बैठकें हो रही हैं। बीएलओ से फीडबैक लेकर अभियान को तेज किया जा रहा है।

    डीएम सहित अन्य अधिकारियों द्वारा मतदाताओं और बीएलओ से बात की जा रही है। बीएलओ इस बात से परेशान हैं कि गणना प्रपत्र को ठीक तरीके से नहीं भरा जा रहा है। ऐसे लोग जो वर्ष 2003 में मतदाता नहीं थे या फिर 2003 से लेकर 2025 के मध्य आगरा में आकर बसे हैं।

    ऐसे मतदाताओं को इस बात का डर है कि सूची में उनका नाम नहीं जुड़ेगा। इसी के चलते वह लोग पूरा ब्योरा नहीं दे रहे हैं। यहां तक हस्ताक्षर के बदले अंगूठा लगा रहे हैं।

    बीएलओ सीमा मिश्रा ने बताया कि आवास विकास में कई मतदाताओं ने अपने रिश्तेदारों के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए हैं। ठीक तरीके से प्रपत्र को नहीं भरा गया है। बीएलओ विपुल कुमार ने बताया कि शास्त्रीपुरम में ऐसे मतदाता हैं।

    जिन्होंने सिर्फ हस्ताक्षर करके प्रपत्र लौटा दिया, अन्य कोई भी जानकारी को नहीं भरा गया है।

    मतदाता बनने के लिए भरना होगा फार्म-छह

    ऐसे लोग जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। ऐसे लोगों को सबसे पहले फार्म-छह भरना होगा। फार्म के साथ ही घोषणा पत्र दिया जाएगा। फार्म भरकर बीएलओ को देना होगा। इसके बाद ही मतदाता सूची में नाम आएगा।

     

    यह हैं शिकायती नंबर

    हेल्प लाइन नंबर, 1950

    जिलास्तरीय नंबर, 0562-2250170