Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैष्णो देवी में भूस्खलन: दर्शन से लौट रहे आगरा के पांच दोस्त पानी के सैलाब में बहे, तीन लापता; स्वजन परेशान

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 08:00 AM (IST)

    वैष्णो देवी से लौट रहे पांच दोस्तों के साथ हादसा हो गया। लैंडस्लाइड के कारण पानी के सैलाब में बह गए। दो दोस्तों ने तैरकर जान बचाई जबकि तीन लापता हैं। लापता युवक आगरा और धौलपुर के रहने वाले हैं घटना के बाद से उनके परिवार वाले परेशान हैं और उनकी कुशलता की कामना कर रहे हैं। एनडीआरएफ और पुलिस लापता युवकों की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर की गई पोस्ट में दाएं से यश, शिव, आदित्य, दीपक और प्रांशु। इंटरनेट मीडिया

    जागरण, टीम-आगरा। वैष्णो देवी के दर्शन करने गए पांच दोस्तों के साथ जम्मू में बड़ा हादसा हो गया। देवी माता के दर्शन कर लौटते समय रास्ते में लैंड स्लाइड होने पर वे गाड़ी से नीचे उतरे ही थे, कि पानी का सैलाब उन्हें बहा ले गया। टापू पर अटकने पर दो दोस्तों ने तैरकर अपनी जान बचाई। लापता तीनों दोस्तों का सुराग नहीं लगा है। इस हादसे के बाद से उनके स्वजन का हाल बेहाल है। वे उनकी कुशलता की कामना कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू में लैंडस्लाइड, पानी के सैलाब में बहे पांच दोस्त

    बाइपास रोड, खेरागढ़ निवासी विनोद बंसल की सैंपऊ में कोल्डड्रिंक की एजेंसी है। विनोद बंसल ने बताया कि बेटा शिव बंसल बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। वह शनिवार को अपने रिश्तेदार धौलपुर निवासी यश पुत्र शशि कांत गर्ग, प्रांशु पुत्र सुनील, आदित्य पुत्र हरिओम परमार और दीपक पुत्र विष्णु मित्तल के साथ वैष्णो देवी दर्शन को जाने के लिए सैंपऊ से ट्रेन में सवार हुए थे।

    पिता ने दी जानकारी

    विनोद बंसल ने बताया कि दो दिन पहले ही बेटे शिव से फोन पर बात हुई थी। तब उसने कहा था कि वैष्णो माता के दर्शन कर लिए हैं। वे लौट रहे हैं। हादसे में बचे धौलपुर के दीपक मित्तल ने बताया, मंगलवार दोपहर 12:30 बजे रास्ता बंद होने पर वे जम्मू के पास किशनपुर डोमेल रोड गरनै लोटा में कार से उतरे, तभी पीछे से लैंडस्लाइड हुई और पानी का सैलाब उन्हें बहाकर नदी में ले गया।

    दो तैरकर बच निकले

    दीपक और आदित्य परमार तैरकर बच निकले, लेकिन यश, प्रांशु और शिव बहाव में लापता हो गए। स्थानीय लोगों ने दीपक और आदित्य को सुरक्षित बाहर निकाला। दो घंटे बाद एनडीआरएफ और पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। देर शाम तक तीनों का पता नहीं चल सका था।