Weather Update: यूपी के इस शहर में तापमान में सर्वाधिक गिरावट, देखें कैसा रहेगा आज आगरा के मौसम का हाल
आगरा में तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जिससे ठंड का अहसास हुआ। यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई वर्षा के चलते आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। पिछले 48 घंटों में 30 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, आगरा। प्रदेश में बुधवार को आगरा में तापमान में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। यहां सामान्य से अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई, जिससे रात और सुबह के समय ठंड का अहसास शहरवासियों को हुआ। आगरा के बाद अलीगढ़ में सामान्य से अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। शहर में दिन में आंशिक बादल छाए रहे और धूप निकली। मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान साफ रहने व धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी, जबकि न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा अधिकतम तापमान
शहर में सोमवार व मंगलवार को वर्षा हुई थी। वर्षा से शहर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। बुधवार सुबह हल्के बादल रहे, लेकिन सुबह करीब आठ बजे धूप निकल आई। इसके बाद दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और हवा चलती रही। सूरज कभी बादलों की ओट में छिपा तो कभी धूप निकली।
अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विज्ञानी माे. दानिश ने बताया कि हरियाणा के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आगरा में सोमवार व मंगलवार को वर्षा हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई। आगामी दिनों में तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।
48 घंटे में 30 एमएम वर्षा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक आठ एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे पूर्व सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 22 एमएम वर्षा रिकॉर्ड हुई थी। 48 घंटे में 30 एमएम वर्षा शहर में रिकॉर्ड की गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।