Weather Update: तापमान में आई गिरावट बढ़ाएगी ठंड, आगरा के मौसम का लेटेस्ट अपडेट
देश में मौसम बदल रहा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यही स्थिति रहेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह और रात ठंडी रह सकती हैं। दोपहर में धूप निकलेगी। मौसम विभाग ने 18 नवंबर से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। न्यूनतम तापमान में 18 नवंबर को वृद्धि और 19 नवंबर से गिरावट देखने को मिल सकती है।
रविवार को न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
शहर में शनिवार रात तापमान कम होने से रविवार सुबह ठंड का अहसास रहा। सुबह आठ बजे के करीब धूप निकल आई। सूरज दिनभर निकला, लेकिन तापमान सामान्य से कम रहने की वजह से धूप का असर कम रहा। शाम ढलने के बाद फिर ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।