शादी के 20 दिन बाद ही युवक ने की आत्महत्या, यमुना में कूदने से पहले बनाया वीडियो; भाई-भाभी करते हैं प्रताड़ित
आगरा में एक युवक ने शादी के 20 दिन बाद भाई और भाभी की प्रताड़ना से परेशान होकर यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसम ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, आगरा। भाई और भाभी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने शादी के महज 20 दिन बाद ही आत्महत्या कर ली। यमुना में कूदने से पहले युवक ने 68 सेकेंड का एक वीडियो बनाया और उसे फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया।
वीडियो में आत्महत्या करने की बात कहते हुए भाई और भाभी को मौत का जिम्मेदार ठहराया। आत्महत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस संवेदनहीन रही। मुकदमा दर्ज करने की जगह पीड़ितों को 12 दिन तक दो थाने के चक्कर लगवाए।
अफसरों की फटकार के बाद शाहगंज थाना पुलिस ने ससुर की तहरीर पर आरोपित दंपती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
शाहगंज खेरिया मोड़ निवासी राम खिलाड़ी के 27 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण की शादी इस वर्ष दो नवंबर को जगदीशपुरा के भगवती आशियाना में रहने वाले कमल सिंह की पुत्र रजनी उर्फ मधु के साथ हुई थी।
मधु के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि 22 नवंबर को लक्ष्मण ने एकता थाना क्षेत्र में यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। युवक का एक वीडियो सामने आया है, इसे उसने आत्महत्या से पहले बनाया था।
वीडियो में युवक अपने बड़े भाई और भाभी पर पिता के रुपये हड़पने और उसे व पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है। वीडियो में उसने आत्महत्या के लिए भाई और भाभी को जिम्मेदार ठहराया है।
वहीं शुक्रवार को मृतक के ससुर कमल सिंह ने दामाद के भाई और भाभी के खिलाफ शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने मुकदमे में कहा है कि आरोपित राकेश व उसकी पत्नी उमा बेटी और दामाद को प्रताड़ित करते थे।
संजय फ्लेस स्थित फ्लैक्स प्रिटिंक की दुकान को दामाद और उनका भाई राकेश चला रहा था। 19 नवंबर को दामाद को उसके बड़े भाई ने दुकान से भी भगा दिया था। दुकान और मकान तीनों भाइयों की प्रापटी है, इसे आरोपित राकेश अकेला ही हड़पना चाहता था।
उन्होंने बताया कि लक्ष्मण 22 नवंबर की सुबह 10 बजे घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकले थे। लक्ष्मण की ओर से फेसबुक पर पोस्ट वीडियो को उसी दिन पत्नी मधु ने उसी दिन सुबह 11 बजे देखा।
इसके बाद लक्ष्मण के नंबर पर फोन किया तो तोरा चौकी पुलिस ने उठाया और लक्ष्मण की मृत्यु होने की जानकारी दी। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
तहरीर देने के बाद भी शाहगंज पुलिस ने मुकदमा क्यों दर्ज नहीं किया था, इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पर कार्रवाई होगी।
वीडियो में कहा, भाई ने पिता का एकाउंट खाली कर दिया
आत्महत्या से पहले लक्ष्मण ने 68 मिनट का वीडियो बनाया। उनकी आंखों में आंसू थे। वीडियो में कहा कि इसमें मेरी वाइफ की कोई गलती नहीं है। आत्महत्या मैं अपने घर वालों की वजह से कर रहा हूं। मेरे पिता कर्मचारी थे। उन्होंने कभी कुछ खरीदा नहीं न खर्च किया।
सारा पैसा एकाउंट में ही था। मेरे बड़े भइार् ने बिजनेस खोल लिया। धीरे-धीरे करके पिता का एकाउंट खाली कर दिया। उसकी बाइक और वो लड़ते रहते हैं। मैं आत्महत्या कर रहा हूं।
ससुर कमल सिंह का कहना है कि लक्ष्मण के घर के पास ही उनका दूसरा मकान है। वीडियो देखकर लग रहा है कि उसे वहीं बनाया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।