अनूठी है आस्था, संत प्रेमानंद के दर्शन को कार खींच कर 84.9 किमी. की पैदल यात्रा पर निकले युवा
संत प्रेमानंद के संदेशों से प्रेरित होकर सात युवा कुंडौल से वृंदावन तक 84.9 किमी कार खींचकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में एकत ...और पढ़ें

कार को रस्सी से खींचकर संत प्रेमानंद के दर्शन करने जाते युवक।
जागरण संवाददाता, आगरा। संत प्रेमानंद के संदेशों और प्रवचनों से कुछ युवा इतने प्रेरित हुए कि कुंडौल के पोखरपुरा से वृंदावन स्थित राधा केलिकुंज आश्रम तक कार खींचकर पैदल यात्रा का संकल्प ले लिया।
84.9 किलोमीटर तक की यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को सात युवाओं ने की। सोमवार शाम आठ बजे आगरा पहुंचे युवाओं का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता का है। प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनके चरणों में शीश झुकाना ही प्राथमिकता है।
अजय ने बताया कि हम सभी दोस्त बारी-बारी से रस्सी के द्वारा कार को खींचते हैं। सौरभ, यशपाल, सनी, समुति, कन्हैया और आशु ने बताया कि हमारी इच्छा है कि सभी हिंदू भाई एक साथ मिलजुल कर रहें।
मांस खाना बिल्कुल छोड़ दें। अगर हमारी मनोकामना पूर्ण हुई, तो आगे भी इसी तरह की यात्रा जारी रहेगी। रास्ते में भाइयों द्वारा मिल रहे प्यार से मनोबल बढ़ रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।