अलीगढ़ नगर निगम के कर वसूली में आई तेजी, 10 दिन तक बड़े बकाएदारों से वसूले जाएंगे 40 लाख
अलीगढ़ नगर निगम में संपत्ति कर वसूली की धीमी गति पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने प्रत्येक जोन से 10 दिनों में 35 से 40 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया है। ऐसा न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नगर निगम में संपत्ति कर वसूली की सुस्त रफ्तार पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सख्त हो गए हैं। रविवार को चारों जोन की कुल मात्र 16 लाख की वसूली देखकर उन्होंने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव व जोनल अधिकारियों को नाराजगी जताई।
उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिन में प्रति ज़ोन 35 से 40 लाख रुपये की वसूली न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी।
बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली होगी। सोमवार को सेवा भवन स्थित कार्यालय में हुई विस्तृत समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, कर अधीक्षक व संबंधित अधिकारियों को तलब कर खराब वसूली पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि जोनल अधिकारी फील्ड में नहीं निकल रहे, जिससे बकायेदारों पर कोई दबाव नहीं बन रहा। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि अगले 10 दिन सभी ज़ोनल अधिकारियों व राजस्व कर्मियों के लिए बेहद संवेदनशील होंगे।
रोजा लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की निगरानी की जाएगी। उन्होंने सभी बड़े सरकारी व गैर-सरकारी बकायेदारों की सूची तलब की है। इस मौके पर विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।