Aligarh News: पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
अलीगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में मजरूब नामक एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी गई। घटना मानिक चौक पर हुई, जहाँ विवाद के बाद कट्टे से उस पर हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और तीन टीमें गठित की हैं।
-1763615610846.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। क्षेत्र में यह घटना देर रात 11 बजे हुई। मजरूब घर के पास ही मानिक चौक पर था। तभी उसका पुराने विवाद को लेकर आरोपितों से झगड़ा हो गया। इसी दौरान कट्टे से उस पर गोली चला दी गई।
इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।