Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानवी की आखिरी मुस्कान: जन्मदिन मनाकर दुनिया से विदा... गैस गीजर रिसाव से बाथरूम में हुई मौत, बरतें ये सावधानियां

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 03:01 PM (IST)

    अलीगढ़ में 11 वर्षीय मानवी की असामयिक मृत्यु से शोक की लहर है। वह स्कूल में सबकी चहेती थी और उसने शनिवार को अपना जन्मदिन मनाया था। उसने दोस्तों को चॉकलेट बांटी और खूब मस्ती की। गैस रिसाव के कारण दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    Hero Image

    जन्मदिन पर केक काटती मानवी, बीच में। गैस गीजर दिखाते स्वजन।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मानवी पढ़ामें तेज, दोस्ती में सच्ची और अपने शिक्षकों की लाडली और आज्ञाकारी छात्रा भी। शनिवार को ही अपने जन्मदिन पर चहकते हुए सहपाठियों को चाकलेट बांटीं तो किसी को एहसास तक नहीं था कि यह मुस्कान-चहक आखिरी है, फिर नहीं दिखेगी। बस रह गई 11 साल की इस गुड़िया की कही-अनकही कहानी। सूचना मिलते ही ओएलएफ की प्रधानाचार्य सिस्टर जरीन ही नहीं, पूरा स्कूल परिवार सदमें से भर गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- मम्मी मैं नहाने जा रही हूं... फिर नहीं आई बेटी की आवाज, अलीगढ़ में गैस गीजर लीक होने से बच्ची की मौत

     

    शनिवार को स्कूल में खूब खुशी के साथ मनाया था अपना जन्मदिन

     

    मानवी की आकस्मिक मृत्यु से सिस्टर जरीन काफी भावुक नजर आईं। मानवी हमारे स्कूल में कक्षा छह ए में पढ़ती थी। कक्षा में सभी के साथ खेलती, प्यार से बातें करती। पढ़ाई को लेकर कभी शिक्षकों को शिकायत का मौका नहीं देती थी। बहुत प्यारी बच्ची थी, उसके निधन से बहुत दुखी हूं। शनिवार को उसका 12वां बर्थडे था। स्कूल आई तो बहुत खुश थी। अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।

    यह भी पढ़ें- अलीगढ़-पलवल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 1350 करोड़ होंगे खर्च, सबसे पहले तैयार होगा खैर बाईपास; निर्माण कार्य में आई तेजी

     

    लाडली और आज्ञाकारी छात्रा के जाने से स्कूल परिवार दुखी

     

    गिफ्ट के रूप में पूरी कक्षा को चाकलेट बांटी। सभी ने आत्मीयता के साथ उसे विश किया। किसी को क्या पता था कि प्यारी बेटी अब कभी भी स्कूल लौटकर नहीं आएगी। सूचना मिलते ही तमाम स्टाफ उसे देखने के लिए गया।


    जन्मदिन पर खूब किया डांस, सबको हंसाया

     

    मानवी ने शनिवार को अपना जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। भाई आरव को पास बिठाकर केक काटा। उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। डांस भी किया। ये उसका आखिरी जन्मदिवस होगा ये किसी को नहीं पता था।

     


    सुरक्षा के लिए सावधानियां

     

    • गैस गीजर और सिलिंडर को हमेशा हवादार जगह पर रखें।
    • यदि गीजर बाथरूम में है, तो सिलेंडर को बाहर रखें।
    • सुरक्षा के लिए हमेशा आइएसआइ मार्क वाले गैस पाइप और रेगुलेटर का उपयोग करें।
    • नियमित रूप से सिलेंडर व पाइप आदि की जांच करते रहें।
    • रिसाव होने पर तुरंत खिड़कियां और दरवाजे खोल दें।



    कार्बनडाइ ऑक्साइड की अधिकता से घुट जाता दम : प्रो. शमीम

     

    जेएन मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के प्रो. मोहम्मद शमीम ने बताया कि लिक्विट पेट्रोलिय गैस (एलपीजी) हवा में घुलकर मौजूद आक्सीजन को विस्थापित कर देती है। यह जहरीली तो नहीं है, मगर इसमें आक्सीजन नहीं होती। यदि बंद जगह पर गैस रिसाव हो, तो व्यक्ति को सांस लेने के लिए पर्याप्त आक्सीजन नहीं मिलती और कार्बनडाइ आक्साइड की अधिकता हो जाती है। प्रभावित व्यक्ति पहले बेहोशी की अवस्था में चला जाता है, निरंतर यह स्थिति बनी रहने से श्वसन तंत्र व ब्रेन काम करना बंद कर देता है। इससे मरीज की मृत्यु तक हो जाती है।