Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे नौ कर्मचारी, मंडलायुक्त संगीता सिंह ने जताई नाराजगी

    Updated: Sat, 04 Oct 2025 01:52 PM (IST)

    मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कमिश्नरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें 9 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए। अनुपस्थित कर्मचारियों में पेशकार सहायक और आदेश वाहक शामिल थे जिनकी गैरमौजूदगी उपस्थिति पंजिका में दर्ज की गई।

    Hero Image
    समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे नौ कर्मचारी, मंडलायुक्त नाराज।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने गुरुवार सुबह कमिश्नरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। विभिन्न अनुभाग व कार्यालय के नौ कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए। मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए अधिकारी व कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक हर हाल में कार्यालय में उपस्थिति होने के निर्देश दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंडलायुक्त ने सुबह 10:29 बजे कार्यालय व नजारत अनुभाग की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त प्रशासन कार्यालय के पेशकार जितेंद्र सिंह, आयुक्त कार्यालय के पेशकार अरुण प्रताप सिंह, अपर आयुक्त प्रथम के पेशकार रोहित शर्मा, शिकायत सहायक छाया चौहान, न्यायालय की अलहमद पूनम, आदेश वाहक रामू सक्सेना, कार्यालय सहायक दीक्षा गौड़, आदेश वाहन भानु प्रताप व विवेक कुमार अनुपस्थित मिले।