Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh Accident: दिल्ली-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रैक्टर की टक्कर में दो की मौत

    Updated: Tue, 19 Aug 2025 09:47 AM (IST)

    अलीगढ़ में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर पहावटी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से कन्नौज जा रही रोडवेज बस आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस के चालक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छह यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर पहावटी मोड़ के पास दिल्ली से कन्नौज जा रही कन्नौज डिपो की बस आगे पाइप लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

    हादसे में रोडवेज बस चालक के अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार युवक की हुई मृत्यु हो गई। चालक कन्नौज के बताए जा रहे हैं, जबकि ट्रैक्टर सवार युवक अमरोहा का है। हादसे में आधा दर्जन सवारी भी घायल हुए हैं।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें