Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्दी के मौसम में यात्रा करने वाले ध्यान दें, दिसंबर में इस रूट पर चलने वाली आठ ट्रेनें रहेंगी रद

    Updated: Fri, 31 Oct 2025 10:24 AM (IST)

    दिल्ली मंडल में पुल निर्माण के कारण रेलवे ने हावड़ा-दिल्ली रूट पर चलने वाली आठ ट्रेनों को दिसंबर में रद्द करने का निर्णय लिया है। कुछ ट्रेनों के मार्गों में भी बदलाव किया गया है। छठ पूजा के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर से आनंद विहार के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जो अलीगढ़ जंक्शन पर रुकेगी।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली क्षेत्र खंड में दिल्ली शहादरा-साहिबाबाद स्टेशनों के बीच पुल पर चल रहे कार्य को लेकर पावर एवं ट्रैफिक ब्लाक के चलते दिसंबर में आठ ट्रेन निरस्त रहेंगी। चार ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। छठ पूजा के बाद भागलपुर से आनंद विहार तक विशेष ट्रेन चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर मध्य रेलवे मंडल प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया दिल्ली क्षेत्र खंड में दिल्ली शहादरा-साहिबाबाद स्टेशनों के बीच पुल पर चल रहे कार्य को लेकर दिसंबर में आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 13 दिसंबर को ट्रेन संख्या 03697 गया-दिल्ली, ट्रेन संख्या 64582 दिल्ली-हाथरस किला अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

    14 दिसंबर को ट्रेन संख्या 03698 दिल्ली-गया, ट्रेन संख्या 64581 हाथरस-दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसके साथ ही 14 दिसंबर को ट्रेन संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से गाजियाबाद स्टेशन तक ही जाएगी। ट्रेन संख्या 64104 दिल्ली-दनकौर प्रारंभिक स्टेशन से गाजियाबाद स्टेशन से चलेगी, लेकिन दिल्ली-गाजियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।

    ट्रेन संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से गाजियाबाद स्टेशन तक ही जाएगी। ट्रेन संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ प्रारंभिक स्टेशन से गाजियाबाद स्टेशन से चलेगी। ट्रेन संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ प्रारंभिक स्टेशन से दिल्ली-गाजियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।

    इसके अलावा डाउन लाइन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन हुआ है। 13 दिसंबर को ट्रेन संख्या 15657 दिल्ली-कामख्या प्रारंभिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 20434 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-सूबेदारगंज प्रारंभिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी।

    दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। ट्रेन संख्या 12312 कालका-हावड़ा प्रारंभिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी। दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। ट्रेन संख्या 18102 जम्मू तवी-टाटा नगर प्रारंभिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी। दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

    12 दिसंबर को ट्रेन संख्या 15707 कटिहार -अमृतसर प्रारंभिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-सब्जी मंडी के रास्ते चलेगी। दिल्ली शहादरा, दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। ट्रेन संख्या 15658 कामख्या-दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली के रास्ते चलेगी।

    भागलपुर से आनंद विहार तक चलेगी विशेष ट्रेन

    रेलवे ने छठ पूजा के बाद बिहार में स्थित घरों से कार्यक्षेत्र पर लोग वापस जाने वाले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल वन वे अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव होगा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 03433 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल वन वे अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन 31 अक्टूबर को किया जाएगा। इस ट्रेन का अलीगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा।