Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh Muslim University: दो गुटों में हिंसक झड़प, पिस्टल लहराकर हुई फायरिंग; एक छात्र निलंबित

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 02:39 PM (IST)

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें गोलीबारी की घटना भी सामने आई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छात्र को निलंबित कर दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बास्केटबाल ग्राउंड पर शुक्रवार को छात्र गुटों में खेलने के विवाद हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। दो दिन पहले हुई इस घटना में समझौता हो भी गया। लेकिन एक वीडियो के प्रसारित होने पर बात पुलिस तक पहुची। जिसमें एक छात्र पिस्टल लहराता नजर आया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं एएमयू ने भी रविवार देर रात छात्र को निलंबित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    बास्केटबाल ग्राउंड पर खेलने को लेकर हुआ था विवाद

     


    एएमयू में कुछ छात्र बास्केटबाल खेल रहे थे। तभी दबंग गुट के छात्र अपने साथियों के साथ पहुंच गए। पहले से खेलने का लेकर उनका झगड़ा हो गया। एक पक्ष की ओर से छात्रों ने पिस्टल व तमंचा निकला लिए। एक छात्र ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर दिया। प्राक्टर टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। शनिवार शाम घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो पुलिस का माथा ठनका। इसमें एक छात्र पिस्टल काक करके लहराते दिख रहा है। पुलिस ने एएमयू से जानकारी की तो पता चला कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

     

    पिस्टल लहराते हुए का वीडियो प्रसारित, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

     

    सीओ सर्वम सिंह के अनुसार वीडियो के आधार पर पुलिस ने बीए के छात्र हमदर्द नगर के जुनेद उर्फ मिंटो उसके साथी हमजा, शोएब हलीम, हुसेन व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सभी वीएम हाल में जबरन रहते हैं। जुनेद को गिरफ्तार कर लिया। प्राक्टर प्रो. एम वसीम अली के अनुसार जुनेद को निलंबित कर दिया है।