Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj: महाकुंभ के पहले संगमनगरी में स्पीड भरेगी लाइट मेट्रो, सुभाष और विश्वविद्यालय चौराहे पर बनेगा स्टेशन

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 08:07 AM (IST)

    Prayagraj महाकुंभ के पहले तीर्थराज प्रयाग में लाइट मेट्रो के संचालन का प्रयास तेज हो गया है। शहर में लाइट मेट्रो का संचालन 44 किलोमीटर में किया जाना है। पहले फेज में बमरौली से झूंसी (23 किलोमीटर) तक संचालन होगा। इस रूट पर 20 स्टेशन बनाए जाएंगे। मुख्य स्टेशन परेड मैदान पर बनाया जाएगा। दूसरा रूट शांतिपुरम से छिवकी (21 किलोमीटर) तक होगा।

    Hero Image
    महाकुंभ के पहले संगमनगरी में स्पीड भरेगी लाइट मेट्रो

    प्रयागराज, जागरण संवाददाता। संगम नगरी में अब जल्द ही मेट्रो की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्टेशन बनाने की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रयागराज में लाइट मेट्रो के लिए सुभाष चौराहा और यूनिवर्सिटी चौराहा पर स्टेशन बनाया जाएगा। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर हर घंटे लोगों का आवागमन होता है। वहीं, इवि के छात्र-छात्राओं व गंगापार से आने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी चौराहा के पास स्टेशन बनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाकुंभ के पहले तीर्थराज प्रयाग में लाइट मेट्रो के संचालन का प्रयास तेज हो गया है। शहर में लाइट मेट्रो का संचालन 44 किलोमीटर में किया जाना है। पहले फेज में बमरौली से झूंसी (23 किलोमीटर) तक संचालन होगा। इस रूट पर 20 स्टेशन बनाए जाएंगे। मुख्य स्टेशन परेड मैदान पर बनाया जाएगा। दूसरा रूट शांतिपुरम से छिवकी (21 किलोमीटर) तक होगा।

    पहले फेज में यहां होगा मेट्रो का काम

    पहले फेज में लाइट मेट्रो हाई कोर्ट के बगल से होते हुए प्रयागराज जंक्शन, नवाब यूसुफ रोड, सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस बस स्टेशन से मधवापुर होते हुए परेड मैदान पर पूरा होगा। महाकुंभ में भारी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। इसको देखते हुए अब मेट्रो का संचालन जल्द से जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है।

    अधिकारी ने कही ये बात

    महाकुंभ के पहले लाइट मेट्रो का संचालन कराने का प्रयास किया जा रहा है। सिविल लाइंस और कटरा क्षेत्र में ट्रैफिक अधिक होने के कारण इन प्रमुख स्थानों पर स्टेशन बनाया जाएगा। पहले फेज का निर्माण बमरौली से झूंसी तक किया जाएगा। - नीरज कुमार गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पीडीए