यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी बोले- सपा-बसपा बेअसर, निकाय चुनाव में बीजेपी को चुनौती देगी कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आज प्रयागराज में हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस पार्टी ही असल चुनौती पेश कर रही है। दावा किया कि सपा, बसपा जैसे दल बेअसर साबित होंगे। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर साधा निशाना : कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का प्रयागराज आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।
सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर बोले खाबरी : उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। जिस तरह से जनपद में डेंगू फैल रहा है, उस तरह से इलाज के लिए मरीजों के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। मरीजों को मौसमी का जूस चढ़ाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि तीन दिन में प्लेटलेट्स बढ़ जाएगी।
इनकी रही उपस्थिति : इस दौरान आयोजित सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रयागराज जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने किया। संचालन जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने किया। उन्होंने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मक़सूद खान, सुधाकर तिवारी, अरुण तिवारी, सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मंजू संत, रजनीश विश्रामदास, ओमप्रकाश तिवारी, मनोज पासी, रामछबीले मिश्रा, विवेक पाण्डेय, राकेश पटेल, देवेंद्र कुमार, बृजेश सिंह, राजीव द्विवेदी, नारायण दुबे, रईस अहमद, गुड्डू द्विवेदी, शुभम शुक्ला, रवि पाण्डेय, दिनेश सोनी, नागेश पांडेय, जितेश मिश्रा, एहतेशाम अहमद, समेत आदि लोग मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।