Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोर्ड परीक्षा: अंबेडकरनगर में हाईस्कूल-इंटर में बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, टॉपर लिस्ट

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 08:07 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए, जिसमें छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। सरकार की पढ़े बेटियां-बढ़े बेटियां का सपना साकार करते हुए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बेटियों ने विगत वर्षों की भांति इसबार भी अपनी सफलता का परचम लहराया है।

    हाईस्कूल के टॉपटेन मेधावियों में प्रदेश की सूची में शामिल 18 मेधावियों में 15 बेटियां तथा तीन बेटे हैं। वहीं इंटरमीडिएट जिले के टॉप टेन होनहारों की सूची में शामिल 12 मेधावियों में सात बेटियां और पांच बेटे हैं।

    हाईस्कूल प्रदेश के टॉपटेन अंकों के मेधावियों में अंबेडकरनगर के पांच होनहार शामिल हैं। इसमें बेटियों ने अपनी मेधा का डंका बजाया है। पांच स्थानों में चार बेटियां हैं।

    प्रदेश के टॉप टेन हाईस्कूल के मेधावियों में चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज पूरनपुर की श्रिया को चौथा स्थान, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज के प्रेम प्रजापति को पांचवां स्थान तथा चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज की श्रुति पांडेय, जयबजरंग इंटर कालेज की खुशी व अशोक स्मारक इंटर कालेज की रेचल को संयुक्त रूप से आठवां स्थान मिला है। जिलास्तर पर श्रिया व इंटरमीडिएट में अमूल्या वर्मा ने टॉप किया है।

    हाईस्कूल के टॉप टेन मेधावी

    1-श्रिया : (97.17) चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज पूरनपुर
    2-प्रेम प्रजापति : (97.00) सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज मुस्तफाबाद
    3-श्रुति पांडेय : (96.50) चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज पूरनपुर
    3-खुशी : (96.50) जय बजरंग इंटर कालेज रामनगर
    3-रेचल वर्मा : (96.50) डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कालेज अकबरपुर
    4- श्रेया पांडेय : (96) चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज पूरनपुर
    4- श्रेया श्रीवास्तव : (96) डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कालेज अकबरपुर
    4-उन्नति सिंह : (96) आरए आरडीएस इंटर कालेज मोहिउद्दीनपुर
    4-सौम्या मौर्या : (96) सीताराम स्मारक इंटर कालेज बंदीपुर
    4-आर्या सिंह : (96) शिवजी कुशलावती इंटर कालेज कल्यानपुर
    5-नेहा यादव : (95.83) जनता हायर सकेंड्री स्कूल सुरहुरपुर
    5-विधि यादव : (95.83) डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कालेज अकबरपुर
    6-सगुन चौहान : (95.67) डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कालेज अकबरपुर
    7-दीक्षा पटेल : (95.50) आदर्श जनता बालिका इंटर कालेज टांडा
    8-सतीश शर्मा : (95.33) सरदार बल्लभभाई पटेल इंटर कालेज बरियावन
    9-अमेय तिवारी : (95.17) डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कालेज अकबरपुर
    9-तनु : (95.17) डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कालेज अकबरपुर
    10-आयुषी वर्मा : (95) शिवजी कुशलावती इंटर कालेज कल्यानपुर

    इंटरमीडिएट के टॉप टेन मेधावी

    1-अमूल्या वर्मा : (94.20) डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कालेज अकबरपुर
    2-विकास कुमार : (93.80) पंडित रामअवध स्मारक इंटर कालेज रामनगर
    3-वंदना वर्मा : (92.80) सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज लारपुर
    4-रोली यादव : (92.40) जय बजरंग इंटर कालेज रामनगर
    5-भूमि पटेल : (92) जय बजरंग इंटर कालेज रामनगर
    5-आनंद कुमार मौर्य : (92) सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज मुस्तफाबाद
    6-उत्कर्ष : (91.80) न्यूलाइट एकेडमी इंटर कालेज सिकंदरपुर
    7-शिवानी मौर्या : (91.60) तीर्थराज इंटर कालेज आमादरवेशपुर
    8-ध्रुवी सिंह : (91.40) चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कालेज पूरनपुर
    9-रोहित कुमार : (91.20) आरके इंटर कालेज पीठापुर सरैया
    10-करिश्मा पांडेय : (90.40) जनता इंटर कालेज महरुआ गोला
    10-अभिनव वर्मा : (90.40) डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कालेज अकबरपुर