अंबेडकरनगर में सड़क हादसों में तीन की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
अंबेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं में आजमगढ़ की एक बेटी और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। मालीपुर में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। सड़क हादसों में आजमगढ़ जिले की बेटी और एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बेटी के पिता व भाई-बहन समेत चार लोग घायल हो गए। डायल112 पुलिस टीम के साथ स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक का पीछा किया, लेकिन चालक ट्रक के साथ भाग गया।
आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना के पलया करौंदी गांव के रामधनी वर्मा अपनी पुत्री विभा वर्मा के साथ बाइक से जौनपुर इलाज के लिए जा रहे थे। दोनों मालीपुर के सुरहुरपुर बाजार में पहुंचे थे कि पीछे से अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक लड़खड़ाने से विभा ट्रक की तरफ गिर पड़ी और पहिया सिर को कुचलते निकल गई।
पिता सड़क की दूसरी तरफ गिरे। इससे उन्हें भी गंभीर चोटे आई। पुत्री की मौत सुनकर पिता बेसुध हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
वहीं अकबरपुर के मीरानपुर तमसा मार्ग के गोविंद सोनकर, बहन खुशबू व अंशिका रविवार की रात्रि शादी समारोह से घर लौट रहे थे। अकबरपुर बस अड्डे के निकट आटोरिक्शा ने टक्कर मार दी।
तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के भाई अरविंद सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।
जलालपुर : मालीपुर के टिकरी गांव के दयानंद सिंह रविवार की शाम बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के निकट पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना पर घर पर कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। तीनों अविवाहित हैं। दयानंद अकबरपुर में एक वाहन शोरूम पर प्राइवेट नौकरी करते थे। मृतक के चचेरे भाई राहुल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि केस दर्ज जांच की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।