यूपी में रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टरों की बल्ले-बल्ले, होली पर अगर किया ये काम तो मिलेगा स्पेशल बोनस
होली पर्व पर चालकों-परिचालकों के लिए 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की गई है, जिसमें प्रतिदिन अतिरिक्त भुगतान मिलेगा। इसका उद्देश् ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, जागरण अमेठी। होली पर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में परदेशी होली मनाने अपने घर आएंगे। रेलवे में सीटों की मारामारी के चलते दिल्ली, आगरा, मथुरा, झांसी, कानपुर और लखनऊ जैसे बड़े शहरों से आने वाले यात्रियों की पहली पसंद रोडवेज बस बन रही हैं। इसे देखते हुए विभाग ने अतिरिक्त बस संचालन की रणनीति तैयार की है।
यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने की योजना है। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रमुख रूटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारु संचालन के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा।
होली के अवसर पर चालक-परिचालकों के लिए 10 दिनों की प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। 28 फरवरी से नौ मार्च तक बिना अवकाश लिए नियमित ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रतिदिन 450 रुपये अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा।
वहीं, नौ दिन ड्यूटी करने पर प्रतिदिन 400 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यह प्रोत्साहन राशि प्रतिदिन 300 किमी बस संचालन पर देय होगी। यदि कोई चालक-परिचालक 300 किमी से अधिक दूरी तय करता है, तो प्रति अतिरिक्त किमी 50 पैसे की दर से अलग से भुगतान किया जाएगा।
योजना का उद्देश्य त्योहार के दौरान सुचारु परिवहन व्यवस्था बनाए रखना और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है। ताकि यात्रियों को सुरक्षित और समयबद्ध सेवा मिल सके।
काशी प्रसाद, एआरएम रोडवेज


-1772053713559_v.webp)



-1772062265291_v.webp)
-1772051282937_v.webp)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।