UP Dhan Kharid: किसानों ने कितने में खरीदा जाएगा धान? शासन ने फाइनल कर दिया समर्थन मूल्य
अमेठी जिले में धान खरीद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं जिसके लिए 99 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने धान का समर्थन मूल्य भी बढ़ा दिया है जिससे किसानों को फायदा होगा। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी जिसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। किसान अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

जागरण संवाददाता, अमेठी। जिले में धान खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धान खरीद के लिए 99 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। वहीं समर्थन मूल्य भी निर्धारित कर दिया गया है। पिछली बार की अपेक्षा इस वर्ष धान के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की गई है। जिससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा। केंद्रों पर अपनी उपज बेचने के लिए किसान पंजीकरण करा सकते हैं।
जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन की ओर से एक लाख 40 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। पंजीकृत किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना धान आसानी से बेच सकेंगे। पंजीयन में किसी प्रकार की समस्या आने पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पिछले वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य 2300 व ग्रेड ए 2320 रुपये था। शासन की ओर से इस वर्ष बढ़ोतरी करते हुए धान का समर्थन मूल्य सामान्य धान 2369 व ग्रेड एक 2389 रुपये रखा है। समर्थन मूल्य की बढ़ोतरी होने से किसानों को काफी फायदा मिलेगा।
धान खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धान बेचने वाले किसानों के पंजीयन के लिए वेबसाइट चालू कर दी गई है। इस बार केंद्रों के साथ ही समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की गई है जिससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा। -हरिश्चंद्र प्रजापति, प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।