Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में बड़ा खेल: आजीवन ब्लैकलिस्ट नक्शा नवीस को 'चोर दरवाजे' से दी एंट्री, SDM ने पकड़ी जेई की बड़ी जालसाजी!

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 06:38 AM (IST)

    एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे को गुमराह कर 'आजीवन ब्लैकलिस्टेड' नक्शा नवीस का लाइसेंस रिन्यू कराने वाले जेई भानु प्रताप सिंह और बाबू आशीष यादव की मुश्कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक चित्र

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। विनियमित क्षेत्र कार्यालय में पत्रावलियों के गायब होने मामले में भले ही अफसरों ने जेई भानु प्रताप सिंह व बाबू आशीष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी हो, लेकिन, जांच पड़ताल के दौरान सामने आए मसले चौंकाने वाले हैं।

    एसडीएम सदर शैलेश कुमार दुबे को गुमराह कर आजीवन ब्लैकलिस्ट नक्शा नवीस के लाइसेंस का नवीनीकरण करवाा दिया गया। मामला सामने आने के बाद एसडीएम सदर ने उसका नवीनीकरण आदेश निरस्त कर दिया है। साथ ही जेई व बाबू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम निधि गुप्ता वत्स के पास भेजी है।

    इसके साथ ही जेई के आवास पर मौजूद पत्रावलियां भी मंगवा ली गई हैं। इनमें कई पत्रावली ऐसी हैं जिनमें एसडीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं लेकिन, उनका अनुपालन नहीं कराया गया है। विनियमित क्षेत्र कार्यालय में कुछ दिन पहले डीएम निधि गुप्ता वत्स ने निरीक्षण किया था। जिसमें तमाम कमियां पकड़ी थीं। कुछ पत्रावलियां गायब मिली थीं।

    सीसीटीवी कैमरे भी खराब पाए गए थे और फाइलों का रख-रखाव भी सही नहीं मिला था। जेई ने कुछ पत्रावली घर पर होने की बात बताई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश एसडीएम को दिए थे। जिस पर एसडीएम ने पत्रावलियां गायब के मामले में दोनों के खिलाफ तहरीर दे दी थी।

    पुलिस ने उस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। लेकिन, एसडीएम द्वारा चल रही जांच पड़ताल में सामने आया कि नक्शा नवीस सुहेल अहमद आजीवन ब्लैकलिस्ट किए गए थे लेकिन, दोनों कर्मचारियों ने एसडीएम को गुमराह कर उसका नवीनीकरण करवा दिया था।

    इसके बाद एसडीएम ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। नक्शा नवीस के लाइसेंस नवीनीकरण का आदेश भी निरस्त कर दिया है।

     

    नक्शा नवीस के लाइसेंस नवीनीकरण आदेश निरस्त कर दिया गया है। जेई व बाबू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अब उनके स्तर से ही अगली कार्रवाई होगी। जेई के घर पर रखी सभी पत्रावलियां मंगवा ली गई हैं। इनमें से कई पत्रावली में कार्रवाई के आदेश किए गए हैं लेकिन, जेई ने उनका अनुपालन नहीं कराया। अभी रिकार्ड और खंगाला जा रहा है।

    - शैलेश कुमार दुबे, एसडीएम सदर/नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र


    यह भी पढ़ें- अमरोहा कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी! 10 दिन में दूसरी बार मेल से मचा हड़कंप, खाली कराई गई कचहरी

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें