Updated: Thu, 18 Sep 2025 10:00 AM (IST)
बछरायूं के ढ्यौटी गांव में फायरिंग मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। विवाहिता आरती के पारिवारिक विवाद के चलते मायके पक्ष ने ससुराल में फायरिंग की जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
जागरण संवाददाता, अमरोहा। विवाहिता को लेकर ग्राम ढ्यौटी में मायके पक्ष के लोगों द्वारा फायरिंग कर एक को घायल करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए चार नामजदों की गिरफ्तारी भी कर ली है। हालांकि मुख्य आरोपित अभी फरार है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
थाना क्षेत्र के ग्राम ढ्यौटी में विवाहिता आरती का अपने पति सुमित से विवाद चल रहा है। वह अपने मायके में रह रही। मंगलवार को मायके पक्ष के लोग गाड़ियों से ससुराल में पहुंचे। यहां पर मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया था।
इस बीच विवाहिता के ममेरे भाई छोटू निवासी सुनपुरा थाना अमरोहा देहात ने हवाई फायरिंग कर दी थी। छर्रे लगने से गांव का युवक प्रदीप घायल हो गया था। घटना के बाद हमलावर गाड़ी से फरार हो गए। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर मुंडा मार्ग पर उन्हें पकड़ लिया।
यहां भी आरोपितों ने दोबारा फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में लिया था। उधर, घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हिमांशु, गौरव, प्रमोद, छोटू निवासी सुनपुरा थाना अमरोहा देहात व विशाल निवासी फतेहपुर छितरा और तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चार नामजदों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। वहीं फरार चल रहे छोटू की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। आरोपितों की दो गाड़ी भी कब्जे में है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।