'अब दोनों साथ रहेंगे', दो साल चले प्रेम प्रसंग के बाद दिव्यांग प्रेमी से मंदिर में रचाई शादी
दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद एक जोड़े ने मंदिर में शादी कर ली। दुल्हन ने अपने दिव्यांग प्रेमी के साथ जीवन बिताने का फैसला किया। यह कहानी प्यार की ताकत और शारीरिक बाधाओं को पार करने की क्षमता का प्रमाण है। विवाह समारोह में परिवार और दोस्तों ने भाग लिया। दुल्हन ने अपने पति के साथ जीवन बिताने की इच्छा व्यक्त की।

दो साल चले प्रेम प्रसंग के बाद दिव्यांग प्रेमी से मंदिर में रचाई शादी।
संवाद सहयोगी, गजरौला। दिव्यांग है तो क्या एक दूसरे से प्रेम करते हैं। अब दोनों साथ रहेंगे। एक दूसरे का सहारा बनेंगे। दिव्यांग प्रेमी से शादी कर ससुराल रवाना हुई रोशनी ने बेबाकी अपनी बात सबके सामने रखी। दोनों ने नगर के मंदिर में शादी रचाई तो जानकारी मिलने पर पहुंचे स्वजन भी दोनों की जिद के आगे रजामंद हो गए। दोनों की शादी की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है।
अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला छेबड़ा निवासी युवती रोशनी का प्रेम प्रसंग दो साल पहले गजरौला के गांव फत्तेहपुर शुमाली निवासी दिव्यांग विक्की से चल रहा था। विक्की दोनों पैर से पूरी तरह दिव्यांग है।
हालांकि रोशनी के स्वजन उनके रिश्ते से राजी नहीं थे। क्योंकि वह बेटी की शादी दिव्यांग के साथ करना नहीं चाहते थे। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी स्वजन को भी थी। परंतु दोनों शादी करने का फैसला कर चुके थे।
लिहाजा शुक्रवार को रोशनी अपनी बहन तथा विक्की अपने भाई को लेकर नगर के श्रीराम मंदिर में पहुंच गए। दोनों की मौजूदगी में रोशनी व विक्की ने शादी कर ली। एक दूसरे को वर माला पहनाई तथा सात जन्म के बंधन में बंध गए।
शादी का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी गई। शादी किए जाने की सूचना मिलने पर हालांकि थोड़ी देर में दोनों के स्वजन भी मंदिर पहुंच गए थे। वहां दोनों के स्वजन ने भी शादी को स्वीकार कर लिया। लिहाजा रोशनी पति विक्की के साथ ससुराल रवाना हो गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।