Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखिर खुद को क्यों 'इच्छाधारी नागिन' बता रही थी युवती? इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर रहस्य से उठाया पर्दा

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 06:00 AM (IST)

    औरैया में बिस्तर पर सांप की केंचुल रखकर लापता हुई युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर 'इच्छाधारी नागिन' के रहस्य से पर्दा उठाया। उसने बताया कि उसने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इसी सांप के केंचुल व अन्य सामान को रखकर घर से निकली थी युवती

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षिप्त में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण औरैया। बिस्तर पर सांप की केंचुल रखने के बाद प्रेमी से विवाह करने के लिए घर से निकली युवती ने गुरुवार को ‘इच्छाधारी नागिन’ के रहस्य से खुद ही पर्दा हटा लिया।

    पीछे की पूरी कहानी ‘आइ लव माम’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो वायरल कर सुनाई व बताई। इसके साथ ही सारा सस्पेंस गुरुवार दोपहर खत्म हो गया। वीडियो में खुद के साथ अपने प्रेमी का चेहरा दिखाते हुए कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। वह सुरक्षित है।

    पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आठ फरवरी की रात घर से लापता हुई बेटी की तलाश में जब स्वजन जुटे तो उन्हें कमरे के बिस्तर पर पूजन सामग्री के साथ सांप की केंचुल पड़ी मिला थी। जोकि एक कपड़े में लिपटी थी। यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। दृश्य देखकर लोग कहने लगे यह तो ‘इच्छाधारी नागिन’ थी। स्वजन पीछे का कारण छिपाते रहे।

    बाद में सामने आया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। युवक से शादी करने के लिए युवती ने पूरा ड्रामा रचा। नौ फरवरी को पिता ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। बिस्तर पर सांप की केंचुल, चूड़ियां, सिंदूर, कान के बाले और नाक की लोंग रखी मिलने की बात कही।

    यह बताया कि गांव में हर जुबां पर यह बात है कि उसकी बेटी ‘इच्छाधारी नागिन’ थी। गुरुवार को दो वीडियो इंस्टाग्राम पर युवती ने डाले। पहले में अपने प्रेमी के साथ दिखाई दे रही और कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। दूसरे वीडियो में वह अकेले नजर आती है। अपील की है कि उसके परिवार या पति को परेशान न किया जाए। वीडियो में वह अपनी शादी की तस्वीरें भी दिखा रही है।