औरैया में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत का सही कारण पता चल सके। युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।
-1763642625064.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, जागरण औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव आतौ में एक युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। खेत की ओर सुबह जा रहे किसानों ने शव को लटका देख स्वजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
औतो निवासी 24 वर्षीय अमन पुत्र राम प्रकाश शर्मा दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह पांच दिन पहले दिल्ली से आया था और मानसिक रुप से परेशान था। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला।
खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव लटका देख स्वजन को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी दिमाग की हालत खराब रहती थी। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।