रक्षाबंधन की रात रिश्ते हुए थे शर्मसार, चचेरे भाई ने पहले किया बहन से दुष्कर्म फिर कर दी हत्या
औरैया जिले के बिधूना में रक्षाबंधन की रात एक भाई ने अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शराब के नशे में था और उसने अपराध को छुपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

जागरण संवाददादा, औरैया/रुरुगंज। बिधूना के एक गांव में नौ अगस्त यानी रक्षाबंधन वाली रात 33 वर्षीय चचेरे भाई (सगे ताऊ का लड़का) ने सो रही बहन के साथ शराब के नशे में दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिससे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते शर्मसार हुए है। जिस भाई को सुबह बहन ने रक्षा बंधन में राखी बांधी थी। उसी रात भाई ने उसकी हत्या कर दी और दुष्कर्म भी किया। मामले में पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने के बाद इटावा जेल भेज दिया है।
10 अगस्त को सुबह 10 बजे एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी उम्र करीब 14 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।
घटना के समय मां और दो बहने नोएडा भाई के यहां गई थी। जबकि पिता घर के बाहर सो रहा था। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। किशोरी नौ अगस्त को 10.30 बजे अपने ताऊ के घर से राखी बांधकर घर आई थी और अन्दर से ताला बंद करके वह बरामदे में लेट गयी। जबकि पिता पिता घर के बाहर झोपड़ी में लेटे हुए थे।
पिता सुबह करीब 08.00 बजे देखा कि उसकी बेटी सो कर नहीं उठी तो पड़ोस की एक छोटी बच्ची को ऊपर से कुदाकर घर के अन्दर भेजकर मुख्य गेट का ताला खुलवाकार देखा तो उसकी बेटी चारपाई पर पड़ी मिली थी। किशोरी के कपड़ों पर खून के कुछ धब्बे मिले थे और गर्दन पर निशान थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म व गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई थी। मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना बिधूना व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। किशोरी के सगे ताऊ के लड़के ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की बात कबूल कर ली।
पुलिस की पूछताछ में आरोपित के चचेरे भाई (ताऊ के लड़के) ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। नौ अगस्त को उसने ज्यादा मात्रा में शराब पी ली थी। वह करीब 12 बजे शौच क्रिया के लिए अपने घर के सामने खेत में गया गया था।
किशोरी के घर की तरफ हाथ धोने के लिए गया। तो पिता सो रहा था। जबकि मां, दो बेटियों के साथ नोयडा गयी थी। तभी उसकी नीयत खराब हो गयी थी। वह ड्रम रखकर दीवार फांदकर घर में घुस गया। पहले उसके ऊपर हाथ फेरा जिससे वह चिल्लाने लगी। इसके बाद मुंह दबाकर उसने दुष्कर्म किया।
वह किसी से बता न सके उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिससे मामला आत्महत्या का लगे। घटना के दौरान किशोरी ने काफी संघर्ष भी किया। लेकिन आरोपित के आगे एक न चली।
प्रेस वार्ता में एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पांच संदिग्ध के खिलाफ तहरीर दी गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
आरोपित ने देखता था क्राइम पेट्रोल
आरोपित चचेरा भाई क्राइम पेट्रोल देखने का शौकीन था। जिसके चलते उसने गुमराह और साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की। उसने नाखून आदि हटाने का प्रयास किया। आरोपित इधर-उधर मजदूरी करता था और घर में बकरियां थी। वही पूर्व में नोएडा में काम कर चुका था।
किसी को शक न हो घटना के दिनभर बहाए घड़ियालू आंसू, भड़का रहा था लोगों को
आरोपित चचेरा भाई दुष्कर्म और हत्या करने के बाद चुपचाप घर में जाकर सो गया। उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर अपने मायके रक्षाबंधन पर गई हुई थी। वहीं जब सुबह घटना की जानकारी हुई तो वह घडियालू आंशु बहाता रहा और पूरे दिन पीड़ित परिवार के साथ रहा। यहां तक कि पुलिस की स्वजन से नोकझोंक हुई तब भी आरोपित आगे थे।
यहां तक कि जब अंतिम संस्कार के लिए शव जा रहा था तो उस शव अकेले उठाकर ले जाने लगा। तब लोगों ने पकड़ा। पोस्टमार्टम हाउस में भी आरोपित ने हंगामा किया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह पुलिस को पहले ही इस संबंध में जानकारी देना चाहता था। लेकिन लोक लाज के कारण नहीं बता सका।
यह भी पढ़ें- 25 हजार नहीं दिए तो एक्स-रे रिपोर्ट से गायब कर दी चोट, बुलंदशहर के जिला अस्पताल का कारनामा
पुलिस की सख्ती के आगे टूटा आरोपित
पुलिस को चचेरे भाई के ऊपर पहले दिन से ही शक जा रहा था। क्योंकि पीड़ित के घर आरोपित के घर की दीवार लगी हुई है। वहीं ग्रामीणों से भी पुलिस ने जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित परिवार की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें परिवार की तरफ से नाम दिया गया। तब पुलिस का शक और गहरा हुआ। साथ ही आरोपित के पैंट में खून में लगा मिला था। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
त्योहार के चलते किशोरी ने ताऊ के घर ही खाया था खाना
ताऊ के घर राखी बांधने किशोरी गई थी। आरोपित से राखी भी बंधवाई थी। वहीं पर उसने खाना खाया था। बाद में पिता के साथ रात को घर आई थी। इसके बाद आरोपित ने घटना को अंजाम दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।