Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Avadh University: दीक्षा समारोह में 125 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक, DigiLocker पर अपलोड होंगी उपाधियां

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 07:25 PM (IST)

    अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय में दीक्षा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 125 मेधावी छात्रों को 140 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारी पूरी कर ली है। सभी उपाधियाँ डिजीलॉकर पर अपलोड की जाएंगी, जिससे छात्रों को आसानी से अपनी डिग्री मिल सके।

    Hero Image

    दीक्षा समारोह में 125 मेधावियों को मिलेंगे 140 स्वर्ण पदक।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दीक्षा समारोह आयोजित होगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य एवं राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगी। अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। इसमें कुलाधिपति 125 मेधावियों को 140 स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को इसके लिए दोबारा पूर्वाभ्यास हुआ, जिसमें सर्वप्रथम कौटिल्य प्रशासनिक भवन से शोभायात्रा निकली, जो स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुंची। छात्राओं ने राष्ट्रगीत, कुलगीत गाये। विवि की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत हुई। मेधावियों को स्वर्ण पदक वितरित करने तथा दीक्षोपदेश का अभ्यास हुआ।

    कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने दीक्षोपदेश में सभी को शपथ दिलाई फिर मेधावियों को स्वर्ण पदक बांटे। विश्वविद्यालय के गोद लिये गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट बांटने का अभ्यास हुआ। संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा ने उपाधियां वितरित कीं। संचालन प्रो. नीलम पाठक ने किया।

    पूर्वाभ्यास का संचालन कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने किया। स्नातक एवं परास्नातक की एक लाख 89 हजार एक सौ उन्नीस उपाधियां एवं अंकपत्र डिजीलाकर पर अपलोड किये जाएंगे।