Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अयोध्या में संतरंगी छटा से झिलमिलाया आसमान, मेक इन इंडिया ड्रोन की प्रस्तुति से जीवंत हुई रामनगरी

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 04:49 AM (IST)

    अयोध्या में दीपोत्सव 2025 के अवसर पर राम की पैड़ी पर 1100 ड्रोनों ने रामायण के प्रसंगों का प्रदर्शन किया। आकाश में 'जय श्रीराम', रामसेतु और राम मंदिर जैसी आकृतियां उकेरी गईं, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अद्भुत प्रदर्शन ने आस्था और आधुनिक तकनीक का संगम प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया।

    Hero Image

    रामायण की झलकियों से सजा अयोध्या का आकाश। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी के दीपोत्सव के नौवें संस्करण के भव्य आयोजन के दौरान राम की पैड़ी पर कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो ने बेजोड़ प्रस्तुति दी। 1100 स्वदेशी ड्रोनों ने अयोध्या के आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया। रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ड्रोन ने आकाश में उकेरीं अद्भुत आकृतियां 

    कोरियोग्राफ्ड म्यूजिकल ड्रोन शो, दीपोत्सव-2025 की विशेष प्रस्तुतियों में से एक रहा। ड्रोन शो में भगवान राम और रामायण से जुड़े प्रसंगों की प्रस्तुति हुई, जिसमें ''''जय श्रीराम'''', धनुषधारी श्री राम, संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान, रामसेतु और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी मनमोहक आकृतियां उकेरी गईं। आवाज और संगीत के बेहतरीन संतुलन ने राम की पैड़ी पर अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया। पैड़ी के तट से लेकर सरयू घाट तक हर दिशा में प्रकाश, ध्वनि और भावनाओं का जनज्वार देखने को मिला।

    हर उभरती आकृति पर गूंजा जय श्रीराम

    राम की पैड़ी पर आयोजित अब तक के सबसे बड़े ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आस्था और आधुनिक तकनीक के संगम से सजे इस दृश्य को देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। पूरा वातावरण ''''जय श्रीराम'''' के उद्घोषों से गूंज उठा। आसमान में 1,100 ड्रोनों द्वारा जब रामायण के प्रसंगों की झलकियां उभरने लगीं, तो हर आकृति पर तालियों की गड़गड़ाहट और खुशी के स्वर गूंज उठे। दृश्य इतना मनमोहक रहा कि क्षणभर को ऐसा लगा मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो।

    ड्रोन शो में चरम पर रहा उत्साह

    पिछले वर्ष दीपोत्सव में पहली बार 500 ड्रोन ने आकाश में भव्य प्रस्तुति दी थी, जिसे श्रद्धालुओं और दर्शकों ने अत्यंत सराहा था। इस वर्ष दीपोत्सव के नौवें संस्करण में यह आकर्षण और भी भव्य रूप में सामने आया है। इस बार स्वदेश निर्मित 1100 ड्रोन रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झलकियां प्रस्तुत कर रहे हैं। आकाश में सजीव होती ये अद्भुत कलाकृतियां दर्शकों के लिए एक दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव बना रही हैं। दीपोत्सव 2025 को लेकर अयोध्या में लोगों का उत्साह चरम पर रहा।