Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अयोध्या में मैहर महोत्सव में 21 हजार महिलाएं करेंगी दुरदुरिया देवी की पूजा, अंतरराष्ट्रीय दंगल का होगा आयोजन

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 03:45 PM (IST)

    अयोध्या में मैहर महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसमें 21 हजार महिलाएं दुरदुरिया देवी की पूजा करेंगी। इस अवसर पर एक अंतरराष्ट्रीय दंगल का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों के पहलवान भाग लेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    Hero Image

    मैहर महोत्सव में नारी शक्ति का अभिनंदन और होगा अंतरराष्ट्रीय दंगल।

    संवाद सूत्र, अयोध्या। विकासखंड तारुन के मैहर में सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना की अनूठी मिसाल पेश करने की तैयारी चल ही है। समाज सेवी एवं अपना दल एस नेता प्रमोद सिंह की अगुवाई में तीन दिवसीय मैहर महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव छह से आठ नवंबर तक चलेगा। प्रमोद इसका आयोजन अपने पिता पृथ्वी सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित करते आ रहे है। इसकी जानकारी सिविल लाइन स्थित होटल शान ए अवध में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रमोद सिंह ने बताया कि महोत्सव का पहला दिन नारी शक्ति को समर्पित होगा। इसमें नारी शक्ति का वंदन एवं अभिनंदन करने के साथ 21 हजार महिलाएं दुरदुरिया देवी की सामूहिक पूजा करेंगी।

    उन्हाेंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा आदि मूलभूत विषयों को समाज के केंद्र में लाना है। इसमें महिलाओं के लिए विभिन्न प्रेरक सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। कहा कि सम्मान के लिए क्षेत्र की उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो समाज व राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान दिया है।

    वहीं, दूसरे और तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिसमें ईरान, भूटान, नेपाल सहित विभिन्न देशों के नामी पहलवान भाग लेंगे। समाजसेवी ने बताया कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा बल्कि अयोध्या की मिट्टी को वैश्विक खेल नक्शे पर भी स्थापित करेगा। देश के शीर्ष पहलवानों के अलावा स्थानीय युवा भी इस मंच से प्रेरणा लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

    उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई आयोजन होता आ रहा है, जिसमें खेल महोत्सव, मेगा रक्तदान शिविर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को फ्री शिक्षा, कोचिंग और कालेजों में प्रवेश, भारत आल्हा सम्राट चयन प्रतियोगिता, महाकाल तीर्थ यात्रा हर वर्ष काफी संख्या श्रद्धालुओं के साथ उज्जैन यात्रा, रक्षाबंधन समारोह, हजारों निराश्रितों गरीबों को कंबल वितरण सहित जनहित के तमाम कार्यक्रम करने की जानकारी दी।