आजमगढ़ में सिवान में मिला वृद्ध का शव, चार माह पहले खरीदी गई जमीन की आज होनी थी पैमाइश
आजमगढ़ के सिवान में एक 65 वर्षीय वृद्ध किसान रामप्यारे यादव का शव खेत में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि रामप्यारे ने चार महीने पहले जमीन खरीदी थी और आज उसकी पैमाइश होनी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

मृतक की पहचान बैरिया गांव निवासी त्रिभुवन पांडेय के रूप में हुई है।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। क्षेत्र के आराजी बैरिया गांव के सिवान में एक वृद्ध का शव मिलने हलचल मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। है। मृतक की पहचान बैरिया गांव निवासी त्रिभुवन पांडेय के रूप में हुई है।
चचेरे भाई अरविंद पांडेय ने बताया कि त्रिभुवन के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, उनकी हत्या हुई है। अरविंद ने बताया कि त्रिभुवन अपनी पत्नी मुन्नी देवी व दो बेटे विवेक और विशाल के साथ दिल्ली में रहते थे। दिल्ली में ही त्रिभुवन किसी फैक्ट्री में काम करते थे, वहीं दोनों बेटे पंजाब के लुधियाना शहर में रहकर काम करते थे।
15 दिन पहले ही पूरा परिवार दिल्ली से घर आया था, कुछ दिन पहले पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली चली गईं। जबकि त्रिभुवन यहीं जमीन के काम से यहीं रुक गए। अरविंद ने बताया कि त्रिभुवन ने शिवपुर बाजार में कुछ महीने पहले एक मकान और जमीन खरीदे थे। जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था।
अक्सर वह शाम को उसी मकान पर रुक जाते थे, शनिवार को भी वह घर से शिवपुर बाजार जाने के लिए निकले थे। शाम को वापस नहीं लौटने पर हम लोगों ने सोचा कि वह वहीं रुक गए होंगे। लेकिन रविवार को सुबह स्थानीय लोगों से उनका शव मिलने की सूचना मिली। थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
रविवार को होनी जमीन की पैमाइश
त्रिभुवन ने घर से कुछ दूरी स्थित शिवपुर बाजार में करीब चार माह पहले एक जमीन खरीदा था। जिससे जमीन खरीदा था उसी से विवाद कुछ विवाद चल रहा था।रविवार 26 अक्टूबर को उसी जमीन की पैमाइश होना था। जमीन की पैमाइशी की वजह से त्रिभुवन परिवार के साथ दिल्ली नहीं गया था। वहीं सूचना मिलते ही परिवार के लोग दिल्ली से चल दिए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।